Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक निषाद के निधन से भाजपा में शोक की लहर, भाजपा का ध्वज ओढ़ाकर नम आंखों से नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दी अंतिम विदाई, बिस्टुपुर पार्वती घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक निषाद के निधन से भाजपा में शोक की लहर, भाजपा का ध्वज ओढ़ाकर नम आंखों से नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दी अंतिम विदाई, बिस्टुपुर पार्वती घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 1, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक निषाद के निधन से भाजपा में शोक की लहर, भाजपा का ध्वज ओढ़ाकर नम आंखों से नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दी अंतिम विदाई, बिस्टुपुर पार्वती घाट पर हुआ अंतिम संस्कार।

    जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर के वरिष्ठ नेता एवं झारखंड प्रदेश मत्स्य प्रकोष्ठ के पूर्व संयोजक सह पश्चिमी सिंहभूम के लोकसभा विस्तारक दीपक निषाद के निधन से भाजपा में शोक व्याप्त है। वे पिछले कई दिनों से सीएमसी वेल्लोर में अपनी बीमारी का ईलाज करा रहे थे। बुधवार को 58 वर्षीय दीपक निषाद का पार्थिव शरीर जब जुगसलाई गौशाला रोड स्थित उनके निवास स्थान पर पहुंचा तो उनके अंतिम दर्शन को भाजपा कार्यकर्ताओं का तांता लग गया। उनके आवास पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, जिला महामंत्री अनिल मोदी समेत कई नेताओं ने पार्थिव शरीर पर सम्मान स्वरूप पार्टी का ध्वज ओढ़ाकर व पुष्प अर्पित कर नमन किया। जिलाध्यक्ष गुंजन यादव समेत सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर दिवंगत दीपक निषाद को नम आंखों से विदाई दी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्त्ता उनके निधन से काफी व्यथित दिखे। भाजपा नेताओं ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त कर कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरा भाजपा परिवार दिवंगत दीपक निषाद के परिवार के साथ खड़ा है। बिस्टुपुर स्थित पार्वती घाट पर दीपक निषाद का विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया।

    भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि वरिष्ठ नेता दीपक निषाद का यूँ चले जाना अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। उनका व्यवहार हमेशा बड़े भाई की भांति रहा। पार्टी में उनका मार्गदर्शन अंत तक मिलता रहा। भाजपा के नीति, सिद्धांत और विचारधारा को आत्मसात कर उन्होंने पार्टी के साथ जनसेवा में अहम योगदान दिया है। एक मृदुभाषी और सदैव पार्टी के कार्यों में तत्पर रहने वाले दीपक निषाद के निधन से पार्टी को सामाजिक एवं राजनीतिक स्तर पर बड़ी क्षति हुई है। उन्होंने दिवंगत आत्मा के शांति की प्रार्थना की।

    वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला महामंत्री अनिल मोदी ने दीपक निषाद के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए कहा कि राजनीतिक तौर पर सदैव सक्रिय रहने वाले दीपक निषाद की कमी हमेशा खलेगी। एक ही विधानसभा में होने के कारण उनके साथ लंबे समय तक काम करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि दीपक निषाद के निधन से पार्टी ने एक मजबूत नेता खो दिया है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में मुश्किल है। अनिल मोदी ने प्रभु से दिवंगत पुण्यात्मा के शांति एवं शोकाकुल परिजनों को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

    इस दौरान शोक व्यक्त करने वालों में राम सिंह मुंडा, अप्पा राव, सुमित शर्मा, विजय सिंह, महेंद्र जैन, पिंटू शर्मा, पिंटू सैनी, सुनील शर्मा, तरविंदर भाटिया समेत अन्य शामिल रहे।

    बिस्टुपुर पार्वती घाट पर हुआ अंतिम संस्कार भाजपा का ध्वज ओढ़ाकर नम आंखों से नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दी अंतिम विदाई वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक निषाद के निधन से भाजपा में शोक की लहर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleऔगान बाली काली माता का महिमा है विशाल ।
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों के साथ बैठक की

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.