Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी के जन्मदिन को ‘सेवा सप्ताह’ के रूप में मनाएगी भाजपा, बैठक में कार्यक्रम की सफलता हेतु बनी रणनीति
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    पीएम मोदी के जन्मदिन को ‘सेवा सप्ताह’ के रूप में मनाएगी भाजपा, बैठक में कार्यक्रम की सफलता हेतु बनी रणनीति

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 12, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पीएम मोदी के जन्मदिन को ‘सेवा सप्ताह’ के रूप में मनाएगी भाजपा, बैठक में कार्यक्रम की सफलता हेतु बनी रणनीति

    जमशेदपुर, शनिवार: भाजपा जमशेदपुर महानगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को ‘सेवा सप्ताह’ के तहत मनाएगी। भाजपा जमशेदपुर महानगर ने पीएम के जन्मतिथि को ध्यान में रखते हुए प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 14 से 20 सितंबर तक ‘सेवा सप्ताह’ मनाने का फैसला किया है। शनिवार को भालूबासा स्थित किशोर संघ में प्रदेश द्वारा निर्देशित कार्यक्रम के निमित्त भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों की बैठक सम्पन्न हुई। उपरोक्त बैठक में महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने सेवा सप्ताह के तहत किये जाने वाले कार्यक्रमों की सफलता हेतु विस्तारपूर्वक चर्चा कर रूपरेखा तय की। जिला कमिटी एवं मंडल अध्यक्षों के घोषणा के बाद आयोजित पहली बैठक में महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने सभी मंडलाध्यक्षों का परिचय कराया। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी आपके कार्यकुशलता व अनुभव को ध्यान में रखकर दी है। पार्टी द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों को मंडल के सभी वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ताओं के सामंजस्य से सम्पन्न करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पार्टी ने प्रत्येक वर्ष विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये सेवा कार्यों को पूरा किया है। इस बार पार्टी द्वारा सेवा सप्ताह के तहत कई कार्यक्रम तय किये गए हैं, जिन्हें सफलतापूर्वक संपन्न करने की दिशा में हम सबको कार्य करना है।

    पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा सप्ताह’ के तहत निम्नलिखित कार्यक्रम होंगे:
    मंडल स्तर पर 70 दिव्यांगों के लिए विभिन्न प्रकार के कृत्रिम अंग एवं उपकरणों का वितरण जैसे चश्मा, श्रवण यंत्र आदि, जिले के 70 गरीब बस्तियों व अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण, कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए 70 लोगों से संपर्क कर कोरोना के मरीजों को प्लाज्मा डोनेट करने हेतु आग्रह, बूथ स्तर पर 70 पेड़ पौधे लगाने के साथ पर्यावरण संरक्षित करने का संकल्प, जिला अन्तर्गत 70 गांवों में स्वच्छता अभियान के साथ एक बार प्रयोग में आने वाले प्लास्टिक के उपयोग ना करने की शपथ दिलानें के साथ, ज़िला मुख्यालयों पर 70 जगह सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्य करने के तरीके, उनके जीवन परिचय एवं उपलब्धि पर आधारित 70 स्लाइड्स बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित एवं प्रसारित किया जाएगा। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन एवं व्यक्तित्व पर बुद्धिजीवी एवं प्रबुद्ध नागरिकों के साथ वेबिनार आयोजित की जाएगी। वेबिनार में वक्ताओं का चयन महानगर कमिटी के द्वारा किया जाएगा।

    आयोजित बैठक में मंच संचालन महामंत्री अनिल मोदी ने एवं धन्यवाद ज्ञापन सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने किया।

    बैठक में मुख्यरूप से प्रदीप महतो, सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, बारी मुर्मू, अनिल मोदी, राकेश सिंह, मनोज राम, पुष्पा तिर्की, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह,जितेंद्र राय, बोलटू सरकार, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, कौस्तव राय, राकेश बाबू, मणि मोहंती, बिनोद कुमार सिंह, नारायण पोद्दार समेत मंडलाध्यक्ष सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, हेमंत सिंह, दीपक झा, संजय तिवारी, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, बरजंगी पांडेय, विनोद राय, अमरेंद्र पासवान, फातिमा शाहीन, संजय कुमार सिंह, संदीप शर्मा बॉबी, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलदर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता एवं प्रधान महतो उपस्थित थे।

    उपस्थित थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफूलों की खेती कर आत्मनिर्भर हुए किसान धनंजय महतो की कहानी
    Next Article डे नाईट मैच का किया उद्घाटन

    Related Posts

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    June 27, 2026

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    June 27, 2026

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की सुरक्षा, उत्पादन वृद्धि एवं तकनीकी नवाचार पर दिया विशेष बल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.