भाजपा गोलमुरी मंडल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग अभ्यास शिविर का आयोजन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत गोलमुरी मंडल द्वारा नीलडीह पार्क में योग अभ्यास शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने किया।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में योग के विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी दिनेश कुमार एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली विरासत है, जिसे आज संपूर्ण विश्व अपना रहा है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान प्राप्त हुई है और आज करोड़ों लोग इसे अपने जीवन का हिस्सा बना रहे हैं।

दिनेश कुमार ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित एवं अनुशासित जीवन जीने की कला है। उन्होंने सभी लोगों से नियमित योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।
पतंजलि योग पीठ के योग गुरु दिपक कुमार शाह, शशि शेखर प्रसाद सिंह एवं गुलाब ठाकुर के नेतृत्व मे योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया

कार्यक्रम में भाजपा के खेमलाल चौधरी, अप्पा राव, मंजीत सिंह, प्रबीर चट्टर्जी राम, सतीश शर्मा, बंटी अग्रवाल, बी सिनु राव, बिजेन्दर सिंह, सिनु राव, उमेश गिरी, फ़ौजी जसवंत सिंह, अनिल ठाकुर, महेश कुमार, राकेश गिरी, रहमान ,मानी महंती ,मनीष बानरा, मदन साहू रविंदर नाथ घोष ,संदीप आईंच, सनी सिंह चौहान, अमरेंद्र उपाध्याय, अमरेंद्र कुमार, बिशू सिंह, राजू मालकानि एवं कई पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में सभी ने स्वस्थ, सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

