Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में चलाया तूफानी जनसंपर्क अभियान
    Headlines

    भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में चलाया तूफानी जनसंपर्क अभियान

    Aman KumarBy Aman KumarNovember 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर

    विधानसभा चुनाव में विजय फतह करने को लेकर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में भाजपा का जनसंपर्क अभियान जोरों पर है। शनिवार को पूर्वी विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने चुनाव प्रचार में तेजी लाते हुए विधानसभा अंतर्गत विभिन्न क्षेत्र के प्रमुख इलाकों में भव्य रोड शो सह जनसंपर्क अभियान चलाया। इस तूफानी जनसंपर्क अभियान में कार्यकर्ताओं और समर्थकों का अपार हुजूम दिखाई पड़ा। इस दौरान टिनप्लेट, टेल्को, बारीडीह, बर्मामाइंस, एग्रिको, साकची, भालूबासा, सीतारामडेरा, गोलमुरी, साकची में कंपनी क्षेत्र की कॉलोनी और मुख्य सड़कों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जिसमें जनता एवं भाजपा समर्थकों ने पुष्पवर्षा कर पूर्णिमा साहू का भव्य स्वागत किया। विभिन्न स्थानों पर भाजपा प्रत्याशी ने काफिले को रोककर जनता का अभिवादन स्वीकार किया और कई घरों में जाकर लोगों से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उत्साहित कार्यकर्ताओं के भारत माता की जय, भाजपा जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के ओजस्वी नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।
    भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने कहा कि यह चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का नहीं बल्कि क्षेत्र के संपूर्ण विकास का अवसर है। हम क्षेत्र की समस्या का समाधान लेकर आए हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि आप सबके समर्थन और आशीर्वाद से भाजपा की बड़ी जीत तय है। आज अभियान में सड़कों पर उमड़े जनसैलाब ने स्पष्ट कर दिया कि जमशेदपुर पूर्वी की जनता भाजपा के साथ है। भाजपा के नीति और सिद्धांत के साथ है। पूर्णिमा साहू ने कहा कि यह चुनाव केवल एक बदलाव का नहीं, बल्कि पूर्वी जमशेदपुर की जनता के बेहतर भविष्य के लिए हमारा पवित्र संकल्प है। भाजपा की जीत का मतलब है, जनता ज उम्मीदों की जीत। हर घर तक विकास पहुंचाने का सपना सिर्फ भाजपा सरकार ही साकार कर सकती है। वहीं, अभियान के क्रम में लोगों में भाजपा के पक्ष में माहौल और समर्थन अभूतपूर्व स्तर पर दिखाई दिया। लोग पुरानी गलतियों को सुधारने के लिए दृढ़ दिखे। जनता के बीच यह विश्वास गहरा गया है कि कमल का फूल ही वह विकल्प है जो उनके भविष्य को सुरक्षित और क्षेत्र को बेहतर बनाएगा।
    अभियान में भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर मिश्रा, खेमलाल चौधरी, गुंजन यादव, रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार. मिथिलेश सिंह यादव, पवन अग्रवाल, संजीव सिंह, भूपेन्दर सिंह, कमलेश सिंह, राकेश सिंह,बबलू सिंह, रमेश नाग, रुबी झा, कल्याणी शरण, प्रभा देवी, संजना साहू, मधु तांती, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह, बारीडीह मंडल अध्यक्ष जीवन साहू, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, टेल्को मंडल अध्यक्ष विकाश शर्मा, साकची पूर्वी मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरघुवर ने की जनता के साथ वादा खिलाफी,मजदूरों का नहीं दिया साथ: आनंद बिहारी दुबे
    Next Article विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त आज सामान्य प्रेक्षक ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के साथ गठित कोषांगों के कार्यों एवं अद्यतन प्रगति की समीक्षा कर संबंधित कोषांगों के अधिकारी को दिए गए जरूरी दिशा निर्देश

    Related Posts

    कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर में नशे की घुसपैठ: गेट पर गांजा सहित ठेका मजदूर गिरफ्तार, NDPS केस दर्ज

    July 15, 2026

    स्क्रैप कारोबारी अजय शर्मा गिरफ्तार: डीजीजीआई ने फर्जी बिलिंग से टैक्स चोरी के आरोप में की कार्रवाई

    July 15, 2026

    स्क्रैप कारोबारी अजय शर्मा गिरफ्तार: फर्जी बिलिंग से टैक्स चोरी के आरोप में डीजीजीआई की बड़ी कार्रवाई

    July 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर में नशे की घुसपैठ: गेट पर गांजा सहित ठेका मजदूर गिरफ्तार, NDPS केस दर्ज

    स्क्रैप कारोबारी अजय शर्मा गिरफ्तार: डीजीजीआई ने फर्जी बिलिंग से टैक्स चोरी के आरोप में की कार्रवाई

    स्क्रैप कारोबारी अजय शर्मा गिरफ्तार: फर्जी बिलिंग से टैक्स चोरी के आरोप में डीजीजीआई की बड़ी कार्रवाई

    कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर के गेट पर गांजा सहित ठेका मजदूर गिरफ्तार, नशे की मंडी बनने का आरोप

    उपायुक्त राजीव रंजन के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी, जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील

    SIR-2026: दूधकुंडी मतदान केंद्र पर गणना प्रपत्रों का 100% डिजिटाइजेशन पूरा, BLO बसंती मांडी सम्मानित

    जिला समन्वय समिति की बैठक में उपायुक्त सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

    सुनील गुप्ता के प्रयास से रोड नंबर-3 का गड्ढा भरा, लोगों में खुशी

    लगातार तीसरी बार चैंपियन बनकर टाइगर नाइट्स ने रचा इतिहास, JGL-9 का खिताब किया अपने नाम

    बैंक ऑफ बड़ौदा पर 40 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, पीड़ित ने सिदगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.