Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शहर में गिरती कानून व्यवस्था के विरोध में 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद, भाजपा ने किया आह्वान
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    शहर में गिरती कानून व्यवस्था के विरोध में 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद, भाजपा ने किया आह्वान

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शहर में गिरती कानून व्यवस्था के विरोध में 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद, भाजपा ने किया आह्वान

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    जमशेदपुर: शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं और बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का आह्वान किया है। बंद से पूर्व गुरुवार शाम शहर के विभिन्न मंडलों में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इसकी जानकारी साकची स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पार्टी नेताओं ने दी।

    भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने कहा कि शहर में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हत्या, लूट, छिनतई और महिलाओं के साथ स्नैचिंग जैसी घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। हाल ही में हिमांशु सिंह की हत्या का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस घटना ने शहरवासियों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। उन्होंने पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि अपराध पर नियंत्रण के बजाय समझौते की कोशिशें अधिक की जाती हैं। उन्होंने सभी व्यापारियों, उद्योगों, स्कूल प्रबंधन और आम नागरिकों से बंद को सफल बनाने की अपील की।

    जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि कभी सुरक्षित शहर के रूप में पहचान रखने वाला जमशेदपुर आज अपराधियों के बढ़ते हौसलों से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध और चापड़बाजी जैसी घटनाएं चिंता का विषय हैं। उन्होंने पुलिस गश्ती बढ़ाने, नशे के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई करने और अपराध नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
    भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि आम जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से आंदोलन में भाग लेकर बंद को सफल बनाने की अपील की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबसंती को मनाने टावर पर चढ़ा वीरू, पत्नी को ससुराल बुलाने के लिए युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा, 3 घंटे तक चला हंगामा
    Next Article परसुडीह में बच्ची की आड़ में चोरी, ग्रामीणों ने दबोचीं दो महिलाएं, 45 मिनट तक नहीं पहुंची पुलिस

    Related Posts

    डीडी बार हत्याकांड: हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले एडीजी-डीआईजी-एसएसपी, जल्द गिरफ्तारी का भरोसा

    July 2, 2026

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने , आज स्वयं भरा एसआईआर(SIR) प्रपत्र

    July 2, 2026

    बोकारो पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, अंतरराज्यीय चेन स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़

    July 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डीडी बार हत्याकांड: हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले एडीजी-डीआईजी-एसएसपी, जल्द गिरफ्तारी का भरोसा

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने , आज स्वयं भरा एसआईआर(SIR) प्रपत्र

    बोकारो पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, अंतरराज्यीय चेन स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़

    बोकारो वायरल वीडियो मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई आरक्षी पुलिस कर्मी को किया गया निलंबित।

    हथियार के साथ गिरफ्तार

    पाकुड़ शहीद एसपी अमरजीत बलिहार को पाकुड़ में भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का किया गया सम्मान

    परसुडीह में बच्ची की आड़ में चोरी, ग्रामीणों ने दबोचीं दो महिलाएं, 45 मिनट तक नहीं पहुंची पुलिस

    शहर में गिरती कानून व्यवस्था के विरोध में 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद, भाजपा ने किया आह्वान

    बसंती को मनाने टावर पर चढ़ा वीरू, पत्नी को ससुराल बुलाने के लिए युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा, 3 घंटे तक चला हंगामा

    पदभार संभालते ही एक्शन में एसपी मनोज स्वर्गियारी, अपराधियों को दी सख्त चेतावनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.