Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा ने अजित पवार को ‘ब्लैकमेल’ किया, इसकी जांच होनी चाहिए: कांग्रेस
    Headlines राजनीति

    भाजपा ने अजित पवार को ‘ब्लैकमेल’ किया, इसकी जांच होनी चाहिए: कांग्रेस

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    भाजपा ने अजित पवार को ‘ब्लैकमेल’ किया, इसकी जांच होनी चाहिए: कांग्रेस

    नयी दिल्ली:  कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में लाने के लिए उन्हें ‘ब्लैकमेल’ करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि इस मामले की जांच कराई जानी चाहिए।

     

     

    पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की एक हालिया टिप्पणी का हवाला देते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘भाजपा की ‘वॉशिंग मशीन’ वैसे तो देशभर में अपने काम पर लगी हुई है लेकिन महाराष्ट्र में यह कुछ अधिक ही शक्तिशाली रही है। उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने अब इस बात की पुष्टि की है कि भाजपा ने उन्हें राजग में लाने के लिए ‘ब्लैकमेल’ और जोर-जबरदस्ती का सहारा लिया।’’

    उन्होंने कहा कि 2014 से पहले विपक्ष में रहते हुए भाजपा ने तत्कालीन सिंचाई और जल संसाधन मंत्री अजित पवार पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे तथा इस दौरान 70,000 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का दावा किया गया था।

     

     

    कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह आरोप लगाने की अगुवाई की थी और राकांपा, जो अब राज्य और केंद्र में उनकी बहुत प्रिय सहयोगी है, को स्वाभाविक रूप से भ्रष्ट पार्टी करार दिया था।

    रमेश ने कहा, “अजित पवार ने अब खुलासा किया है कि देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें कथित सिंचाई घोटाले में अजित पवार के खिलाफ खुली जांच की सिफारिश करने वाली फाइल दिखाई थी। कोई उस खतरे की केवल कल्पना कर सकता है जो इस कदम में निहित था: हमारे सामने समर्पण कर दो या कार्रवाई का सामना करो।’’

    उन्होंने दावा किया कि यह एक गंभीर मामला है, क्योंकि इसमें न केवल जोर-जबरदस्ती और ‘ब्लैकमेल’ का इस्तेमाल शामिल है, बल्कि गोपनीयता की शपथ और आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम का उल्लंघन भी शामिल है।

     

     

    रमेश ने कहा कि इस मामले की जांच कराई जानी चाहिए।

    अजित पवार और महाराष्ट्र के कई अन्य विधायक शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) से अलग होकर पिछले साल राज्य में शिवसेना-भाजपा सरकार में शामिल हो गए थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर समेत कोल्हान में आया भूकंप, कुछ सेकंड के लिए डोली धरती
    Next Article महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम द्वारा किया गया शहरी क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का स्थल निरीक्षण

    Related Posts

    एलएनएमयू में ‘एपीआई पोर्टल’ का शुभारंभ, विश्वविद्यालय के विकासात्मक कार्य होंगे डिजिटल रूप से सशक्त

    May 27, 2026

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    May 27, 2026

    मोहरदा पीएम आवास योजना निर्माण स्थल का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, मूलभूत सुविधाएं जल्द बहाल करने के निर्देश

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    चांडिल में नवपदस्थापित एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता का स्वागत

    जादूगोड़ा में ईद उल जोहा (बकरीद) को लेकर जादूगोड़ा पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण बकरीद मानने को लेकर जादूगोड़ा पुलिस व झारखंड होम गार्ड के जवानों ने सड़कों पर निकाली फ्लैग मार्च

    78 साल बाद भी सड़क से वंचित खड़ियाकोचा, बीमारों को खटिया पर ढोने को मजबूर ग्रामीण

    बड़ा तालसा गांव में मासिका महोत्सव आयोजित, केरूआडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला “मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत”

    अब एआई बताएगा हाथियों की हलचल, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    मासिका महोत्सव में बना इतिहास, केरूवाडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.