Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा नेता राम सिंह मुंडा के हमलावर के गिरफ्तारी ना होने पर भाजपा आक्रोशित, वरीय पुलिस अधीक्षक से नेताओं ने की मुलाकात
    Breaking News अपराध झारखंड राजनीति

    भाजपा नेता राम सिंह मुंडा के हमलावर के गिरफ्तारी ना होने पर भाजपा आक्रोशित, वरीय पुलिस अधीक्षक से नेताओं ने की मुलाकात

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *भाजपा नेता राम सिंह मुंडा के हमलावर के गिरफ्तारी ना होने पर भाजपा आक्रोशित, वरीय पुलिस अधीक्षक से नेताओं ने की मुलाकात।*

    जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर के वरिष्ठ नेता एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राम सिंह मुंडा पर पिछले दिनों हुए जानलेवा हमले के बाद पुलिस द्वारा अब तक किसी की गिरफ्तारी ना होने पर शहर के भाजपाइयों में गहन रोष देखा जा रहा है। बुधवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने शहर के वरीय पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर घटना पर अब तक पुलिस द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपकर हमलावरों के जल्द गिरफ्तारी और उनपर कठोर कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया की घटना के पंद्रह दिनों के बाद भी पुलिस द्वारा अब तक किसी हमलावर की गिरफ्तारी ना होना चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है। इस संबंध में दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी ना होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई। इस अवसर पर जानकारी देते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि पंद्रह दिनों पहले राम सिंह मुंडा पर अज्ञात लोगों द्वारा जानलेवा हमला किया गया। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई। उनका इलाज अब भी टाटा मेन अस्पताल में चल रहा है। परंतु पुलिस द्वारा अबतक किसी हमलावर के गिरफ्तारी ना होने से कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। इस मामले में प्रदेश स्तर पर भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा इस घटना की भर्त्सना की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस शीघ्र दोषियों को गिरफ्तार करे अन्यथा भाजपा सड़क पर आंदोलन को बाध्य होगी।

    इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में भाजपा जिला उपाध्यक्ष बारी मुर्मू, काजू शांडिल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष बीनानंद सिरका, उपेंद्र नाथ सरदार, विजय गोंड, आशुतोष दास व अन्य मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम को बीजेपी नेता अंकित आनंद ने बताया चुनावी जुमला, पूछा महीनों पहले के पेंशन आवेदन अबतक लंबित क्यों ? बीडीओ ने दिया उचित समाधान का भरोसा
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.