Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बीजेपी 68, आजसू 10, जदयू 2, चिराग पासवान 1, झारखंड में NDA की पार्टियों ने बांट ली सीटें
    Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    बीजेपी 68, आजसू 10, जदयू 2, चिराग पासवान 1, झारखंड में NDA की पार्टियों ने बांट ली सीटें

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बीजेपी 68, आजसू 10, जदयू 2, चिराग पासवान 1, झारखंड में NDA की पार्टियों ने बांट ली सीटें
    रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए सीट शेयरिंग की घोषणा हो गई है. रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने इसका एलान किया है. एनडीए गठबंधन में बीजेपी को 68 सीट, जेडीयू 2, एलजेपी 1 और आजसू को 10 सीटें मिली हैं.

     

     

    जेडीयू को तमाड़ और जमशेदपुर पश्चिमी सीट मिली है. जबकि एलजेपी को चतरा सीट मिली है. वहीं आजसू को गोमिया, रामगढ़, मनोहरपुर, जुगसलाई, ईचागढ़, डुमरी, लोहरदगा, सिल्ली, पाकुड़, मांडू सीट मिली है. जबकि चिराग पासवान की पार्टी एलजेपीआर चतरा से चुनाव लड़ेगी.

    झारखंड विधानसभा के 81 सीटों के लिए बीजेपी ने सीटों का बंटवारा कर लिया है. सीट शेयरिंग की घोषणा होने के बाद अब बीजेपी जल्द ही अपने उम्मीदवारों के नाम की भी घोषणा कर सकती है.

     

     

     

    झारखंड में 13 नवंबर को पहले चरण का मतदान होना है. इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है. पहले चरण के लिए 25 अक्टूबर तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी. इसके बाद 28 अक्टूबर को पर्चे की स्क्रूटनी की जाएगी. 30 अक्टूबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं. वहीं दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है. इसके लिए 22 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी. नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर होगी. दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होना है. इसके लिए 30 अक्टूबर को पर्चे की स्क्रूटनी की जाएगी. 1 नवंबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं. 23 नवंबर को मतगणना होगी.

     

     

    झारखंड विधानसभा में 81 सीटें हैं. इनमें 44 अनारक्षित, 28 एसटी और 09 एससी के लिए सुरक्षित सीटें हैं. निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार 15 अक्टूब 2024 तक झारखंड में कुल 2.6 करोड़ मतदाता हैं. इनमें 1.29 करोड़ महिला और 1.31 करोड़ पुरुष हैं. इस चुनाव में 11.84 लाख युवा पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त ने जिला मुख्यालय के बाहर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा ,दिए कई दिशा निर्देश
    Next Article jamshedpur :पश्चिम से सरयू राय को NDA का बनाया प्रत्याशी

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.