बिष्टुपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, टाटा मोटर्स डीलर के कार्यालय से लाखों की चोरी करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद संवाददाता – अमन ओझा
टाटा मोटर्स के डीलर के श्रीनिवास राव के कार्यालय से 1 नवंबर को 12.47 लख रुपए की हुई चोरी के मामले में जमशेदपुर पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर लिया है। जिसका खुलासा जमशेदपुर के सिटी एसपी कुमार शिवाशीष की ओर से पुलिस ऑफिस में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर दी गई। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी उसी ऑफिस में कार्यरत था। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम रवि रंजन उम्र 44 वर्ष है, वह बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के रामदास भट्टा दरजी लाइन का रहने वाला है। आरोपी के पास से पुलिस की टीम ने चोरी किए गए 8. 91 लाख ₹500 बरामद किए हैं। बाकी रकम के बारे में उसने पूछताछ में बताया कि पैसे खर्च हो गए हैं। पुलिस ने यह भी जानने की कोशिश की थी कि आखिर उसके साथ घटना के समय और कोई अन्य व्यक्ति मौजूद था या नहीं। छापेमारी टीम में बिष्टुपुर थानेदार आलोक कुमार दुबे, एसआई अजीत यादव, आकाश कुमार पांडे, पल्लवी कुजूर, नीरज कुमार, एएसआई गोपाल पांडे आरक्षी भीम कुमार आदि बल शामिल थे।

