Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिपरजॉय तूफान: 500 से ज्यादा गिरे पेड़, अंधेरे में 950 गांव, कई घायल
    Headlines राष्ट्रीय

    बिपरजॉय तूफान: 500 से ज्यादा गिरे पेड़, अंधेरे में 950 गांव, कई घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बिपरजॉय तूफान: 500 से ज्यादा गिरे पेड़, अंधेरे में 950 गांव, कई घायल
    नई दिल्ली. बिपरजॉय चक्रवाती तूफान रौद्र रूप धारण करता जा रहा है. सुबह से बहुत तेज बारिश हो रही है. उतनी ही तेज हवाएं भी चल रही हैं. तेज हवाओं के कारण बिजली के तार और खंबे टूटकर नीचे गिर गए हैं. मोरबी जिले के मलिया तहसील के 45 गांवों में बिजली गायब हो गई है. बिजली विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 9 गांवों में बिजली बहाल की जा रही है. बिपरजॉय गुजरात तट से देर रात ही टकरा चुका है. इसकी गति कम होने के कारण आगे की तरफ बढ़ने में वक्त ले रहा है. बिपरजॉय साइक्लोन का केंद्र 30 किलोमीटर उत्तर में सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र पर केंद्रित था.

     

     

    बिपरजॉय दोपहर बाद तक राजस्थान से टकरा सकता है. इसके बाद राजस्थान, हरियाणा, यूपी में मौसम बदल सकता है. तेज हवाएं चल सकती हैं. तूफान के कारण 22 लोगों के घायल होने ही संभावना है. 2 की मौत की भी खबर है. हालांकि अभी तक किसी तरह के जान का नुकसान नहीं हुआ है. 23 पशुओं की मौत हो गई है और 524 पेड़ गिरने की जानकारी सामने आई है. कुछ जगहों पर बिजली के खंभे भी गिरे हैं. राहत बचाव कार्य की टीमें पूरे इलाके में फैली हुई हैं. जहां भी नुकसान हो रहा है या किसी भी तरह अनहोनी की जानकारी होती है टीमें तुरंत वहां जाकर बचाव कार्य में लगी हुई हैं.

     

     

    पीएम मोदी लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हैं. उन्होंने सीएम भूपेंद्र पटेल से फोन पर बातचीत कर जायजा लिया. उन्होंने गिर वन में शेरों सहित जंगली जानवरों की सुरक्षा पर चिंता जताई है. हवाओं के कारण लाइट बहुत सारे इलाकों में इफेक्ट हुई है. मांडवी शहर में पूरी तरह से बिजली काट दी गई. जखाऊ-मांडवी रोड के साथ-साथ मांडवी शहर में कई पेड़ भी उखड़े. चक्रवात अभी भी शक्तिशाली बना हुआ है.

     

     

    मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात का घेरा है उसका व्यास 50 किलोमीटर का है. सौराष्ट्र और कच्छ से आगे बढ़ता जा रहा है. बिपरजॉय के कारण रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं. 99 ट्रेनों के आवागमन में दिक्कत हुई है. या तो उनको रद्द कर दिया गया. या फिर काफी लेट कर दिया गया है. वेस्टर्न रेलवे ने बताया कि 23 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. तीन ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है. सात ट्रेनों को शॉर्ट ऑरजिनेट किया गया है. इसके साथ ही 99 ट्रेनों को कैंसल किया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअफगानिस्तान, पहली पारी में 146 रन पर ढेर, बांग्लादेश को मिली 370 रन की बढ़त
    Next Article राखी सावंत ने कहा कि अब वो मर्दों का रिकॉर्ड तोड़ेंगी और ज्यादा बॉयफ्रेंड्स बनाएंगी

    Related Posts

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    July 25, 2026

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.