Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीवान में चंदा मांगने गए श्रद्धालुओं पर जानलेवा हमला, धार्मिक स्थल पर साजिश करने का आरोप, तनाव को लेकर पुलिस बल तैनात
    Breaking News Headlines

    सीवान में चंदा मांगने गए श्रद्धालुओं पर जानलेवा हमला, धार्मिक स्थल पर साजिश करने का आरोप, तनाव को लेकर पुलिस बल तैनात

    News DeskBy News DeskMarch 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बिहार प्रदेश के सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के इजमाली गांव में आज रविवार को रामनवमी के मौके पर आयोजित हनुमान जी के यज्ञ का प्रचार करने और चंदा इकठ्ठा करने जा रहे लोगों पर दूसरे समुदाय के लोगों ने हमला कर दिया.करीब एक दर्जन की संख्या में कुछ युवक बाइक से जब इजमाली मस्जिद के सामने से गुजर रहे थे, उसी समय स्थानीय लोगों से झड़प हो गई.इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त है. वहीं पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया है.फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है. इस संबंध में बताया जा रहा है कि गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के बदरजीमी गांव के लोग कलश यात्रा और यज्ञ के प्रचार-प्रसार के लिए बड़हरिया थाना क्षेत्र के इज़माली गांव में जा रहे थे. इसी दौरान ये लोग चंदा भी मांग रहे थे.

     

    आरोप है कि दूसरे पक्षों द्वारा चंदा मांगने वालों पर अचानक पथराव कर दिया गया जिसके कारण इस घटना में कई लोग घायल हो गए.इस घटना की सूचना के बाद सिवान के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और लोगों से बातचीत कर रहे हैं. इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है .जबकि कुछ अन्य लोग भी चोटिल हुए हैं. इस बीच घायलों ने आरोप लगाया है कि गांव के दूसरे समुदाय के धार्मिक स्थल से ऐलान कर भीड़ को उकसाया गया. जिसके बाद उन पर हमला कर दिया गया. इस घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है और गोपालगंज तथा सिवान जिले की पुलिस भारी संख्या में गांव में तैनात किए गए हैं. वहीं पुलिस का दावा है कि स्थिति पूरी तरह सामान्य है.

    इस संबंध में पुलिस ने बताया है कि जांच के दौरान पता चला कि मीरगंज थाना क्षेत्र के बदरजीमी गांव के कुछ व्यक्तियों द्वारा मोटरसाइकिल से घूमकर पचरुखी यज्ञ का प्रचार-प्रसार किया जा रहा था. जब सभी व्यक्ति बड़हरिया थाना क्षेत्र के एक धार्मिक स्थल के पास पहुंचे तो वहां उपस्थित कुछ शरारती तत्वों द्वारा मारपीट की जाने लगी. मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. उन्होंने बताया कि घटना में शामिल तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपंजाब: AAP सरकार का एनएसए बढ़ाने से इनकार, अमृतपाल के 7 साथियों को लाया जाएगा
    Next Article बिहार की सियासत में आने के लिए क्या निशांत कुमार तैयार हैं, जदयू ने पटना में लगाया पोस्टर

    Related Posts

    एलएनएमयू में ‘एपीआई पोर्टल’ का शुभारंभ, विश्वविद्यालय के विकासात्मक कार्य होंगे डिजिटल रूप से सशक्त

    May 27, 2026

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    May 27, 2026

    ईद अल-अजहा को लेकर कुंडहित व बागडेहरी में निकाला गया फ्लैग मार्च

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    चांडिल में नवपदस्थापित एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता का स्वागत

    जादूगोड़ा में ईद उल जोहा (बकरीद) को लेकर जादूगोड़ा पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण बकरीद मानने को लेकर जादूगोड़ा पुलिस व झारखंड होम गार्ड के जवानों ने सड़कों पर निकाली फ्लैग मार्च

    78 साल बाद भी सड़क से वंचित खड़ियाकोचा, बीमारों को खटिया पर ढोने को मजबूर ग्रामीण

    बड़ा तालसा गांव में मासिका महोत्सव आयोजित, केरूआडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला “मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत”

    अब एआई बताएगा हाथियों की हलचल, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    मासिका महोत्सव में बना इतिहास, केरूवाडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.