Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार की राजनीति में आई तेजी , बीजेपी के नक्शेकदम पर RJD-JDU
    Headlines बिहार राजनीति

    बिहार की राजनीति में आई तेजी , बीजेपी के नक्शेकदम पर RJD-JDU

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    लोकसभा चुनाव होने में अभी 10 महीने बाकी है, लेकिन बिहार में राजनीतिक पार्टियां चुनाव को लेकर जोर शोर से तैयारी कर रही है. हर एक वोटरों से संवाद करने का दावा किया जा रहा है. लोकसभा चुनाव हो या किसी भी राज्य में विधानसभा चुनाव बीजेपी चुनाव को लेकर बूथ स्तर पर सक्रिय रहती है लेकिन बीजेपी की इसी मजबूती को अब महागठबंधन और आरजेडी मजबूती से तोड़ने में लगी हुई है. गांव-गांव वोटरों तक पहुंचने के लिए आरजेडी अंबेडकर परिचर्चा कर रही है`आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बीजेपी से लड़ाई लड़ने के लिए जनता तैयार है बीजेपी जुमलेबाज पार्टी है RJD का यह कार्यक्रम पहले राज्य स्तर पर फिर जिला स्तर पर प्रखंड स्तर पर चल रहा है. आरजेडी घर- घर जा रही है. गरीबों की लड़ाई लड़ रही है. यह लड़ाई गरीबों की अमीरों से है हमारे कार्यकर्ता सीधे जनता के द्वार पहुंच रहे हैं. बीजेपी को वोट मिलने वाला कहीं नहीं है. हमारे लोग जनता के पास जा रहे हैं और उनको बता रहे हैं आपके साथ धोखा हुआ है.

     

     

     

    वहीं बीजेपी के विधायक नीरज बबलू ने कहा कि आरजेडी पूरी तरह से समझ गई है कि उसका जनता के बीच जनाधार खिसक गया है. आरजेडी के आने से जंगलराज फिर से आ गया है. अपराध का ग्राफ 90 के दशक से ज्यादा बढ़ गया है. लोग देख रहे हैं आरजेडी जब जब आती है सरकार में तब जब जंगलराज लाती है. कोई भी समाज आरजेडी पर भरोसा नहीं कर रहा है तो आरजेडी अब गांव गांव जाकर लोगों की पैर पकड़ रही है. चुनाव का समय है तो गांव के लोगों के दरवाजे दरवाजे जा रहे हैं. आरजेडी के लोग पैर पकड़ने और जब चुनाव खत्म हो जाएगा तो लोगों की छाती पर यह बैठ जाएंगे.

     

     

     

    कांग्रेस प्रवक्ता आनंद माधव ने कहा बीजेपी को रोकने का कोई प्रश्न नहीं है. बीजेपी को खुद जनता रोकने जा रही है इसलिए उसको बहुत प्रयास करने की जरूरत है. जनसंपर्क सभी को करना चाहिए कांग्रेस भी कर रही है राष्ट्रीय जनता दल भी कर रही है तो निश्चित रूप से सभी पार्टियां जाकर अपने अपने बातों को रखेंगे. जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि बीजेपी के लोग केवल मार्केटिंग में लगे रहते हैं. अच्छी बात है कि RJD का कार्यक्रम चल रहा है और हर पार्टी को जनता के बीच जाने का अधिकार है. केंद्र सरकार के ठगने और बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किया गया कामों को बताते हैं महागठबंधन के मुकाबले में बीजेपी नहीं है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेन्द्र के अध्यादेश के खिलाफ सीएम अरविंद केजरीवाल ने अब शरद पवार से की मुलाकात
    Next Article हेमंत ने राष्ट्रपति के समक्ष उठाई आदिवासियों के लिए अलग धर्म कोड की मांग

    Related Posts

    प्रतुल शाहदेव, मुख्य प्रवक्ता , (झारखंड बीजेपी)

    July 25, 2026

    सोनारी में ई-मेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी का नया आउटलेट शुरू, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं होंगी उपलब्ध

    July 25, 2026

    चतरा: कुंदा में 1 करोड़ का अफीम और भारी मात्रा में डोडा बरामद, युवा तस्कर गिरफ्तार

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रतुल शाहदेव, मुख्य प्रवक्ता , (झारखंड बीजेपी)

    सोनारी में ई-मेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी का नया आउटलेट शुरू, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं होंगी उपलब्ध

    चतरा: कुंदा में 1 करोड़ का अफीम और भारी मात्रा में डोडा बरामद, युवा तस्कर गिरफ्तार

    श्रावणी मेले को लेकर देवघर मंदिर में तैयारियों का जायजा राज्य के मंत्री ने लिया।

    रामगढ़ 13.65 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    झारखण्ड सरकार, छात्रों के मुद्दे पर विफल…., JPSC- JSSC परीक्षा में बड़े पैमाने पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़. – रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड

    परसुडीह थाना से 100 मीटर दूर होटल में चोरी, ताला तोड़ नकदी, गैस सिलेंडर और सामान ले उड़े चोर

    जमशेदपुर दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन

    कांड्रा के पिंड्राबेड़ा मोड़ पर बड़ा हादसा, ऑटो पलटने से कई यात्री घायल

    कोलडीहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बोरवेल वाहन को मारी टक्कर, तीन मजदूर गंभीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.