Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पटना: सीढ़ी से फिसले लालू यादव, दाहिने कंधे की हड्डी टूटी, कमर में भी आई गंभीर चोट
    Breaking News Headlines बिहार

    पटना: सीढ़ी से फिसले लालू यादव, दाहिने कंधे की हड्डी टूटी, कमर में भी आई गंभीर चोट

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का रविवार को सीढिय़ों से उतरने के दौरान पांव फिसल गया जिससे वो चोटिल हो गए. लालू यादव के दाहिने कंधे और कमर में गंभीर चोट आई है जिसके बाद तेजस्वी यादव आनन-फानन में अपने पिता को लेकर पटना के ककड़बाग स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे. जहां डॉक्टरों की टीम पहले से लालू यादव का इंतजार कर रही थी. जैसे ही लालू यादव अस्पताल पहुंचे डॉक्टरों ने सबसे पहले उनका एमआरआई करवाया.एमआरआई की रिपोर्ट में लालू के दाहिने कंधे की हड्डी टूटने और उनके कमर में बेहद गंभीर चोट की बात सामने आई है. इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने लालू यादव के कंधे को मेडिकल पट्टी लगा कर बांध दिया ताकि हड्डी जुड़ सके. इसके बाद डॉक्टरों ने लालू यादव को मेडिसिन दिया और उन्हें आराम करने की सलाह दी. कुछ देर इस अस्पताल में आराम करने के बाद लालू यादव अपनी पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड सरकारी आवास लौट आए.

    पटना के दो बड़े डॉक्टरों से चोटिल लालू यादव ने ली सलाह
    लालू के करीबियों से मिली जानकारी के मुताबिक लालू यादव ने अपनी रूक्रढ्ढ रिपोर्ट पटना के जाने-माने हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर भरत के पास भेज कर उनसे भी राय ली है. डॉ. भरत का पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के पुनाईचक में निजी अस्पताल है. डॉ. भरत ने लालू यादव की रूक्रढ्ढ रिपोर्ट को देखने के बाद उन्हें कंकड़बाग स्थित निजी अस्पताल जहां लालू को इलाज के लिए उनके परिजन ले गए थे, उनके द्वारा दी गई सलाह और मेडिसिन को उचित बताते हुए उसे निरंतर फॉलो करने की सलाह दी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच: टीम इंडिया की पकड़ मजबूत, इंग्लैंड 284 रन पर ढेर, सिराज ने झटके 4 विकेट
    Next Article मंत्री बन्ना गुप्ता पूर्व विधायक अरविंद सिंह के आदित्यपुर आवास पहुंचे

    Related Posts

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    July 25, 2026

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    July 25, 2026

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    मानगो में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर मेयर का फोकस, एक माह में खुलेंगे तीन नए अर्बन हेल्थ सेंटर

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, छात्रों के संघर्ष की जीत बताया

    तुलसी भवन की विषय संप्रेषण प्रतियोगिता में डी.बी.एम.एस. कदमा की तन्वीशा नंदन प्रथम

    नीट विवाद के बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: मोदी सरकार के दबाव में झुकने का सिलसिला

    नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और मोदी सरकार के पीछे हटने के प्रमुख मामले

    प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार

    प्रह्लाद जोशी बने शिक्षा मंत्री, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिला अतिरिक्त प्रभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.