Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार के दानापुर में बीच गंगहारा नदी में डूबी 55 मजदूरों से भरी नाव, 10 लोग लापता
    Breaking News Headlines बिहार

    बिहार के दानापुर में बीच गंगहारा नदी में डूबी 55 मजदूरों से भरी नाव, 10 लोग लापता

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिहार में दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगहारा नदी में 55 लोगों से भरी नाव बीच धार में डूब गई. नाव डूबने से 10 लोग लापता हो गए हैं, जबकि 45 लोगों ने तैरकर जान बचा ली. ये सभी लोग मजदूर बताए जा रहे हैं. सभी लापता लोगों की खोजबीन की जा रही है. नाव पर सवार लोग दाउदपुर के रहने वाले है. मजदूर लोग घास लेकर गंगहारा नदी से लौट रहे थे, इसी दौरान दुर्घटना हो गई.

     

    दानापुर प्रभारी अनुमंडलाधिकारी इष्ट देव महादेव ने बताया कि नाव डूबने की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई. सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची. गोताखोरों की मदद से लापता मजदूरों की खोजबीन की जा रही है. जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना इलाके के रहने वाले मजदूर अपने मवेशियों के लिए चारा लेने गए थे. वह नाव में सवार होकर वापस लौट रहे थे. इस दौरान 55 लोगों से भरी नाव गंगहारा नदी की बीच धारा में पलट गई.

     

    इस घटना में 10 लोग लापता हैं. वहीं 45 लोग बाहर आ गए हैं. गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश की जा रही है. नाव में महिला, पुरुषों के साथ ही छोटे बच्चे भी सवार थे. प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है. राहत और बचान कायज़् लगातार जारी है. लापता लोगों की तलाश की जा रही है.

     

    वहीं इस हादसे की खबर आसपास फैलते ही बड़ी संख्या में भीड़ वहां जुट गई. पीडि़त परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है. हालांकि अब तक ये पता नहीं चल सका है, कि नांव कैसे डूबी. अंदाजा लगाया जा रहा है कि क्षमता से ज्यादा लोग नाव में सवार थे, इसीलिए यह बीच धारा में पलट गई. मामले की जांच की जा रही है, जिससे हादसे के कारण का पता लगाया जा सके.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ की सुरक्षा, इनकी जगह होगी निजी कर्मियों की नियुक्ति
    Next Article लखनऊ के एक होटल में लगी भीषण आग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.