Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार में जातिगत जनगणना का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा
    Breaking News Headlines

    बिहार में जातिगत जनगणना का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बिहार में जातिगत जनगणना का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है और अदालत ने मामले पर 20 जनवरी 2023 को सुनवाई पर लगाने की मंजूरी दी है, अब इसके बाद ही तय होगा कि जातिगत जनगणना जारी रहेगी या रोक दी जाएगी, लेकिन…. जातिगत जनगणना रूके या जारी रहे, इसका सियासी फायदा-नुकसान तो तय हो ही गया है!

     

    जातिगत जनगणना के विरोध में कौनसे दल हैं और समर्थन में कौनसे, यह जगजाहिर है, इसलिए यह तय है कि यह मुद्दा 2024 के लोकसभा चुनाव में अपना असर जरूर दिखाएगा?

    खबरें हैं कि जातिगत जनगणना कराने के लिए पिछले साल 6 जून 2022 को राज्य सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है और याचिका में जातिगत जनगणना के नोटिफिकेशन को रद्द करने की मांग की गई है. यह याचिका बिहार निवासी अखिलेश कुमार ने दाखिल की, जिस पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को राजी हो गया है, अदालत ने इस मामले को 20 जनवरी 2023 को सुनवाई पर लगाने की मंजूरी दी है.

     

    इस याचिका में बिहार में हो रही जाति आधारित जनगणना को चुनौती देते हुए कहा गया है कि- जनगणना कराने का अधिकार केंद्र सरकार को है, राज्य सरकार को जनगणना कराने का अधिकार नहीं है, लिहाजा बिहार सरकार के जाति आधारित जनगणना कराए जाने की अधिसूचना गैर कानूनी और मनमानी कार्यवाही है, इसे रद्द किया जाए.

    खबरों की मानें तो याचिकाकर्ता का कहना है कि- जनगणना केंद्रीय सूची में प्रविष्टि 69 का विषय है, अतः जनगणना के विषय में केंद्र सरकार और संसद को ही अधिकार है.
    देखना होगा कि सबसे बड़ी अदालत इसे लेकर क्या फैसला सुनाती है, क्या निर्देश देती है!

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअफगानिस्तान: चीन-तालिबान मीटिंग के बीच अफगान विदेश मंत्रालय के बाहर विस्फोट, 20 की मौत
    Next Article उत्तरप्रदेश: शार्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, महिला और दो बेटियों की जलकर मौत

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.