Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पुत्र ने पिता के घर का ताला तोड़कर चुराया कागजात और नगद रुपये किमती सामान भी किए गायब
    Breaking News अपराध बिहार

    पुत्र ने पिता के घर का ताला तोड़कर चुराया कागजात और नगद रुपये किमती सामान भी किए गायब

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पुत्र ने पिता के घर का ताला तोड़कर चुराया कागजात और नगद रुपये। किमती सामान भी किए गायब।

    छौड़ाही ओपी क्षेत्र के ऐजनी गांव की घटना।

    चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
    बेगूसराय । छौड़िही ओपी क्षेत्र के ऐजनी गांव निवासी एक पिता ने अपने पुत्र, पुत्रवधू एवं पोतों के विरुद्ध उनके घर के दरवाजे पर लगे ताला तोड़कर आवश्यक कागजात, नगद रुपए एवं कीमती सामान चोरी कर लेने का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन मंगलवार को छौड़ाही ओपी में रजिस्टर्ड करवाया है।
    इस संदर्भ में ऐजनी निवासी मोहम्मद सलीम ने बताया है कि वह किसी काम से बाहर गए हुए थे। उन्होंने अपने घर के दरवाजे पर अच्छी तरह से ताला लगा दिया था। घर आने पर सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने दिए आवेदन में कहा है कि उन्हें जानकारी मिली है कि उनके पुत्र मोहनीश, पुत्र वधू इबराना खातून एवं पौत्र अखलाक, नबाब और अफजल हरवे हथियार के साथ घर पर आ धमके थे। इन सभी ने एकमत होकर उनके घर के दरवाजे पर लगे ताले को तोड़ कर घर के अंदर प्रवेश कर गए। उक्त सभी आरोपित उनके घर जमीन जायदाद के आवश्यक कागजात, आलमारी का ताला तोड़कर हजारों रुपये नगद ,जेवरात एवं अन्य कीमती सामान चोरी कर चलते बने। घर आने पर दरवाजे का खुला हुआ था एवं समस्त सामग्री बिखरा पड़ा था। उन्हें मिली जानकारी सत्य प्रतीत हुई। इसके बाद समाज के लोगों को इस घटना में बेटे पुत्रवधु की करतूत की जानकारी दी तो समाज के लोगों ने पुत्र को समझाया। लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुआ तब थक हार कर थाना में आकर आवेदन दिए हैं। ओपी अध्यक्ष बोले हैं कि मामले को देखते हैं। जांच के बाद कार्रवाई जरूर करेंगे।
    दूसरी तरफ पुत्र पुत्रवधू का कहना है कि यह आपसी विवाद का मामला है। उनके पिता आपसी बटवारा संबंधित विवाद को लेकर थाना गए हैं। यह गलत है हम लोग निर्दोष हैं।
    दूसरी तरफ पुत्र पुत्रवधू द्वारा पिता के घर में सामान को चोरी करने एवं सामानों को नष्ट करने को कलयुगी पुत्र का कारनामा बता रहे हैं।
    छौड़ाही पुलिस मामले की गहनता से जांच कर घटना के उद्भेदन में लगी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएसडीआरएफ ने 24 घंटे बाद खोज निकाला सचिन का शव।
    Next Article भगवानपुर प्रखण्ड क्षेत्र के छतरी टोल में राजद का अनुमंडल स्तरीय बैठक सम्पन्न

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    June 23, 2026

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.