Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भगवानपुर प्रखण्ड क्षेत्र के छतरी टोल में राजद का अनुमंडल स्तरीय बैठक सम्पन्न
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    भगवानपुर प्रखण्ड क्षेत्र के छतरी टोल में राजद का अनुमंडल स्तरीय बैठक सम्पन्न

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 20, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भगवानपुर प्रखण्ड क्षेत्र के छतरी टोल में राजद का अनुमंडल स्तरीय बैठक सम्पन्न

    चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
    बेगूसराय। भगवानपुर प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत तेयाय गांव स्थित छतरीटोल में राजद का अनुमंडल स्तरीय कार्यकर्ता प्रबोधन समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता भगवानपुर प्रखंड अध्यक्ष रंधीर बर्मा व संचालन राज्य परिषद सदस्य मो जाहिद अंसारी ने किया। मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व विधान पार्षद डा. तनवीर हसन ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन मजबूत और धारदार होती है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होती है। कार्यकर्ताओं के एकता में बल होती है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में कार्यकर्ताओं के बल पर ही सांसद और विधायक बनते हैं। आज सभी पार्टियों के द्वारा कार्यकर्ता उपेक्षित है। उन्होंने कहा कि देश में व्यक्ति आधारित पार्टी होने की वजह से देश का संवैधानिक व्यवस्था समाप्त होने पर है। देश का संविधान खतरे में है। जिस उद्देश्य से देश के हजारों महापुरुषों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आजाद करवाए हैं। उन महापुरुषों का बलिदान धुमिल हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए आजाद भारत के दूसरी लड़ाई आरंभ करने वाले डा. लोहिया, जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों पर चल कर ही देश और समाज का विकास संभव है। आज देश में अराजक स्थिति कायम है। वही चेरियाबरियारपुर विधायक राजवंशी महतों ने कहा कि भाजपा देश की एकता को तोड़ना चाहती है। आज गरीब, पिछड़ों और दलितों के आवाज को दबाया जा रहा है। धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाया जा रहा है। इसी के आड़ में पुंजीवादियों की सरकार चल रही है। आज नौजवान बेरोजगार है। मोदी सरकार का दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का दाबा फिसड्डी साबित हो रहा है। आज आरक्षण को खत्म किया जा रहा है। मेडिकल से आरक्षण खत्म कर दिया गया। जो पिछड़े और गरीब समाज के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि वर्तमान बिहार सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नही है। जबसे नीतीश की सरकार बनी है। बिहार में अराजक स्थिती उत्पन्न हो गई है। प्रत्येक दिन हत्या, बलात्कार, लूट, अपहरण की घटनाएं घट रही है। वही जिलाध्यक्ष मोहित यादव ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करें और आने वाले पंचायत चुनाव में अपने संगठन के उम्मीदवारों को जीतकर प्रतिनिधि बनाने में मदद करें। ताकि आपका विधान पार्षद बन सके। मौके पर कार्यक्रम संयोजक डा. संजीव कुमार यादव, जिप सदस्य जनार्दन यादव, जिला उपाध्यक्ष मो नसीम अख्तर व दिनेश चौरसिया, जिला प्रवक्ता श्याम प्रसाद दास, जिला महासचिव कामदेव यादव व मो मकबूल आलम, युवा सचिव कुमार रूपेश, सुनील यादव, प्रशांत कुमार सोनू, मो जाहिद अफसर, फुल कुमारी, दुलारचंद सहनी, सच्चिदानंद ठाकुर, धनिक लाल दास, सियाराम पासवान, मो जहांगीर, विशुनदेव सहनी, मो शमशूल अंसारी, बलराम निषाद, उमेश प्रसाद यादव सहित अन्य मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुत्र ने पिता के घर का ताला तोड़कर चुराया कागजात और नगद रुपये किमती सामान भी किए गायब
    Next Article हरपाल सिंह थापर एवं गुरमीत क्लॉथ स्टोर के मालिक अमरजीत सिंह दोनों के मामलों को गंभीरता से लिया:मुखे

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.