Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधानसभा में सीएम नीतीश को देखकर बोले तेजस्वी- न इनको प्रधानमंत्री बनना है और न हमको मुख्यमंत्री
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    विधानसभा में सीएम नीतीश को देखकर बोले तेजस्वी- न इनको प्रधानमंत्री बनना है और न हमको मुख्यमंत्री

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पटना. बिहार विधानसभा में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पथ निर्माण विभाग के बजट पर चचाज़् के दौरान साफ-साफ कह दिया कि न तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनने की लालसा है और न उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बनने की चाहत है. जाहिर है सदन के भीतर नीतीश कुमार के बगल में खड़े होकर दिए गए उनके इस बयान के बड़े राजनीतिक अर्थ निकाले जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार सोमवार को बिहार विधानसभा बजट सत्र में सदन में निर्माण विभाग के बजट पर जब चर्चा शुरू हुई तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव भी सदन की कार्रवाई में शामिल हुए शामिल हुए. इसे लेकर तेजस्वी यादव सदन में विभागीय मंत्री के नाते बोलने को उठे और विभाग से संबंधित बोलने लगे, लेकिन, बीजेपी के विधायकों ने सदन से आरोप लगा कर वाकआउट कर दिया. इसके बाद तेजस्वी यादव बीजेपी पर खूब हमलावर हो गए और जबरदस्त प्रहार किया.

     

    तेजस्वी यादव ने कहा कि इन लोगों के पास कोई काम नहीं है. सिर्फ नीतीश कुमार और हमें दिन रात गाली देने का काम करते हैं. सदन की कार्यवाही के दौरान तेजस्वी यादव ने ईडी-सीबीआई की रेड को लेकर बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, हमने तो पूर्णिया के रैली में ही बोल दिया था कि सीबीआई और ईडी की हलचल तेज होगी और वही हुआ भी. दिल्ली में हमारे घर ईडी वाले आए और घंटों बैठे रहे. जब जाने लगे तो हमने कहा कि सीजर लिस्ट तो दिखा दीजिए, लेकिन वो भी नहीं दिखाया.

     

    तेजस्वी यादव यहीं नहीं रुके. उन्होंने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर भी सदन में निशाना साधते हुए कहा कि मिट्टी घोटाला को लेकर अफवाह फैलाए थे. बाद में गठबंधन टूट गया था. अब एक बार फिर से उसी जुगत में लगे हैं. हाथ-पैर मार रहे हैं. दरअसल ये लोग महागठबंधन बनने से परेशान हैं और तरह तरह की अफवाह फैला रहे हैं. लेकिन, उसका कोई फायदा नहीं मिलने वाला है. हमलोग पूरी तरह से एकजुट हैं.

     

    तेजस्वी यादव ने कहा कि हम नीतीश जी को धन्यवाद देते हैं कि आपने सही समय पर निर्णय लिया. पूरा देश इनको धन्यवाद दे रहा है. हमलोग मिलकर काम कर रहे हैं. कोई कुछ भी कहेगा तो कहने दीजिए, हम जब इनके साथ खड़े हैं तो पूरी मजबूती के साथ हैं. लेकिन, इसके बाद जो बातें तेजस्वी यादव ने कहीं वो बेहद महत्वपूर्ण थीं. तेजस्वी ने सीएम नीतीश कुमार की ओर देखते हुए कहा कि न इनको प्रधानमंत्री बनना है और न हमको मुख्यमंत्री. हम जहां हैं, वहां खुश हैं. तेजस्वी यादव ने विपक्षी सदस्यों की ओर देखते हुए कहा कि ये लोग महागठबंधन टूटने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन हम उन्हें बताना चाहते हैं कि हमारा गठबंधन टूटने वाला नहीं है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरायपुर में आयोजित हुई जीएसटी शिकायत निवारण समिति की प्रथम बैठक
    Next Article हिन्दू नव वर्ष यात्रा के मद्देनज़र रखते हुये जिले की उपायुक्त, एसएसपी एवं धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी समेत तमाम आला अधिकारीयों ने किया भौतिक निरिक्षण

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    June 20, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.