Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Bigg Boss 16 : सबसे पहले शो से बाहर हुईं श्रीजिता डे
    Breaking News Headlines सिनेमा

    Bigg Boss 16 : सबसे पहले शो से बाहर हुईं श्रीजिता डे

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 17, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिग बॉस 16 के आज के एपिसोड की शुरुआत हुई बिग बॉस के घर से जहां शालीन भनोट और टीना दत्ता, सुम्बुल से बात करते हैं और उसे समझाते हैं। वहीं निम्रत कौर, शालीन को कहती हैं कि आपको शुरू से टीना यही बार-बार बोलती हैं कि सुम्बुल आपको प्यार करती है। आपको क्यों नहीं समझ आ रहा था। वहीं शालीन कहते हैं कि मैं सुम्बुल को काफी समय से समझा रहा था, लेकिन आपको समझ नहीं आया। फिर शालीन जोर से चिल्लाते हैं कि कुछ भी हो, लेकिन मर्द ही हमेशा गलत दिखता है। ये बोलते हुए शालीन की आवाज लड़खड़ा रही होती है।

     

    फिर निम्रत, टीना से कहती हैं कि आपने ये बात बोली थी तो टीना और निम्रत के बीच बहस होने लगी। वहीं सुम्बुल फिर जोर से रोने लग जाती है और सब उन्हें चुप करवाते हैं। इसके बाद सुम्बुल, टीना और शालीन का हाथ पकड़ती हैं और पूछती हैं कि आप दोनों मुझे प्यार करते हो न। तो टीना कहती हैं कि हां हम आपको सच में बहुत प्यार करते हैं।

     

    इसके बाद सभी फिर सलमान खान के सामने आते हैं और सलमान कहते हैं कि सुम्बुल आपको आपके पापा ने बहुत समझाया, लेकिन आपने क्या किया? सुम्बुल चुप हो जाती है तो सलमान कहते हैं कि मैं बताता हूं आपने फिर वही किया जो आपके पापा ने मना किया। आपको समझ नहीं आ रहा है तो ध्यान से सोचो कि आपके पापा ने क्या कहा। जब आप बड़े हो जाओगे और इन सब बातों को सोचोगे तो आप हंसोगे।

     

    सलमान ने स्टैन को कहा कि उनके लिए किसी खास का ऑडियो मैसेज आया है, लेकिन उसे सुनने के लिए आपको एक टास्क पूरा करना होगा। इसके बाद स्टैन को कुछ चेन मिलती हैं जिनमें लिखा होता है कि नकली, असली, फुस्सी, वट। स्टैन फिर शालीन को नकली, साजिद को असली, सुम्बुल को फुस्सी और वट का टैग दिया शिव को। इसके बाद सलमान सभी से पूछते हैं कि उनके हिसाब से आज किसे दंड देना चाहिए। इस पर शालीन को सबसे ज्यादा लोगों ने चुना। दिलचस्प बात ये है कि शालीन के दोस्त निम्रत कौर, गौतम, श्रीजिता ने शालीन का नाम लिया।

     

    शो के लास्ट में सलमान खान बताते हैं कि इस हफ्ते शो से कौन बाहर हो रहा है और वह श्रीजिता का नान लेते हैं। सभी पहले सोचते हैं कि सलमान मजाक कर रहे हैं। लेकिन फिर सलमान के जाने के बाद सबको यकीन हो जाता है कि श्रीतिजा ही जा रही है और फिर सभी उन्हें विदा करते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर की सामाजिक संस्था टीम सद्भावना एवं नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न
    Next Article एकनाथ शिंदे के लिए मुश्किल बना दो तलवार और ढाल चुनाव चिन्ह

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.