Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संयुक्त राष्ट्र में बड़ी जीत: सर्वोच्च सांख्यिकीय निकाय में चार साल के लिए चुना गया भारत
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    संयुक्त राष्ट्र में बड़ी जीत: सर्वोच्च सांख्यिकीय निकाय में चार साल के लिए चुना गया भारत

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च सांख्यिकीय निकाय में भारत को चार साल के लिए चुना गया है. जानकारी के अनुसार संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग के चुनाव में भारत को 53 में से 46 वोट मिले, जबकि कोरिया गणराज्य को 23 वोट, चीन को 19 वोट और संयुक्त अरब अमीरात को 15 वोट मिले. विदेश मंत्री ने कहा कि इस चुनाव में दो सीटों के लिए चार उम्मीदवार खड़े थे.

     

     

     

    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि भारत का कार्यकाल एक जनवरी 2024 से शुरू होगी. इसका कार्यकाल चार साल के लिए होगा. उन्होंने कहा कि टीम को इस चुनाव में इतनी मजबूती से जीत हासिल करने के लिए बधाई. एस जयशंकर के अनुसार सांख्यिकी, विविधता और जनसांख्यिकी के क्षेत्र में भारत की विशेषज्ञता ने उसे यह जीत दिलाई है. बताया जा रहा है कि संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च सांख्यिकीय निकाय में भारत का चयन बड़ी जीत मानी जा रही है. वहीं एशिया प्रशांत क्षेत्र से दूसरे सदस्य के लिए चीन और दक्षिण कोरिया के बीच मुकाबला है. बताया जा रहा है कि भारत का चुनाव गुप्त मतदान से हुआ था. साथ ही अर्जेंटीना, यूनाइटेड रिपब्लिक ऑफ तंजानिया, स्लोवेनिया, यूक्रेन, अमेरिका और सिएरा लियोन निर्विरोध चुने गए.

     

     

     

    वहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्विटर पर इस बड़ी जीत के लिए भारतीय टीम को शुभकामना दी. उन्होंने कहा कि भारत की विविधता, सांख्यिकी और जनसांख्यिकी के क्षेत्र में विशेषज्ञता से ही ये सीट मिली है. बता दें कि एशिया प्रशांत क्षेत्र से फिलहाल जापान और समोआ के साथ कुवैत और साउथ कोरिया सदस्य हैं. वहीं जापान और समोआ का कार्यकाल 2024 और कुवैत और दक्षिण कोरिया का कार्यकाल इसी साल खत्म हो जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपति गेरार्ड प‍िक से अलग होकर शकीरा ने बार्सिलोना को कहा अलविदा
    Next Article गोविंदपुर: जिला परिषद कार्यालय में लगा मेगा हेल्थ कैंप

    Related Posts

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    June 7, 2026

    शारीरिक फिटनेस और स्वच्छता अभियान में मिसाल बना खैरासोल थाना

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    शारीरिक फिटनेस और स्वच्छता अभियान में मिसाल बना खैरासोल थाना

    शेखपुरा में गन पॉइंट से 18 लाख की लूट

    रानीश्वर में सड़क दुघर्टना में एक जख्मी

    गिरिडीह झारखंड क्रिकेट टी-20 लीग की ट्रॉफी यात्रा का गिरिडीह से भव्य आगाज, पूरे राज्य का करेगी भ्रमण

    मधुबनी में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.