Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में पांच ईनामी नक्सलियों को मार गिराये
    Breaking News Headlines झारखंड

    झारखंड में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में पांच ईनामी नक्सलियों को मार गिराये

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    चतरा  -:  झारखंड के चतरा जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षाबलों ने सोमवार को मुठभेड़ में पांच ईनामी नक्सलियों को मार गिराया है. इनमें से दो पर 25-25 लाख रुपये का इनाम था, जबकि तीन पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम रखा गया था. वहीं तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के पास से 2 एके 47 बरामद की है.

     

     

     

    झारखंड पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबलों ने पलामू-चतरा सीमा पर माओवादियों के खिलाफ अभियान शुरू किया था. लावालौंग थाना क्षेत्र में पुलिस बल ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 5 नक्सलियों को मार गिराया है. इस अभियान में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन, जैप, आईआरबी के साथ-साथ पलामू और चतरा के जिला बल को तैनात किया गया था. नक्सलियों के अन्य साथियों की तलाश के लिए जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी है.

     

     

     

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुठभेड़ में मारे जाने वाले नक्सलियों में 25 लाख के दो इनामी नक्सली गौतम पासवान और चार्लीस उरांव शामिल हैं. ये दोनों ही स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य थे. इनके अलावा पांच लाख के तीन इनामी नक्सली नंदू, अमर गंझू और संजीत शामिल है. यह तीनों ही सब जोनल कमांडर थे. बताया जा रहा है कि मुठभेड़ चतरा-पलामू सीमा पर हुई. मुठभेड़ में आधा दर्जन माओवादियों को गोली लगने की भी सूचना है. एसपी राकेश रंजन ने मुठभेड़ की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है और हथियार बरामद किया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपंजाब की भगवंत मान सरकार ने दिया सिद्धू को बड़ा झटका, सुरक्षा में की गई कटौती
    Next Article राज्यसभा दिवस पर सभी सदस्यों एवं पूर्व सदस्यों को दिया मौलाना अब्दुल रकीब ने बधाई !

    Related Posts

    ससुराल में ननद के साथ विवाद मायके पहुंची शाहीन परवीन ने की आत्महत्या का प्रयास

    May 16, 2025

    चाकुलिया में मूर्ति अनावरण कर राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा शहीद चानकु महतो की जीवनी से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी

    May 16, 2025

    मुखिया कान्हु मुर्मू ने किशोरी व महिलाओं को जागरूक करने का उठाया बीड़ा

    May 16, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ससुराल में ननद के साथ विवाद मायके पहुंची शाहीन परवीन ने की आत्महत्या का प्रयास

    चाकुलिया में मूर्ति अनावरण कर राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा शहीद चानकु महतो की जीवनी से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी

    मुखिया कान्हु मुर्मू ने किशोरी व महिलाओं को जागरूक करने का उठाया बीड़ा

    मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान राशि की रिकवरी किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई

    रोलाडीह हाई स्कूल में 6 कमरों का बनेगा भवन, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने किया भूमि पूजन

    लौहनगरी जमशेदपुर में भाजपा ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सैनिकों के पराक्रम का मनाया गया जश्न, हजारों लोगों ने सड़क पर उतरकर सेना की वीरता को किया सैल्यूट

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने ग्राम मुंडा मंजीत हाइबुरु के परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की

    जद (यू) सीतारामडेरा थाना समिति का विस्तार हुआ. दिलीप प्रजापति और किशोर कुमार बने महासचिव

    यूसिल के तेज तर्रार केमिकल इंजीनियर संजीव टोपनो का जादूगोड़ा से तुम्मलापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट हुआ तबादला मजदूरों में नाराजगी, कंपनी प्रबन्धन पर उठ रहे है सवाल

    सीसीएल के चंद्रगुप्त कोल परियोजना मामले में CID का एक्शन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.