Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पंजाब की भगवंत मान सरकार ने दिया सिद्धू को बड़ा झटका, सुरक्षा में की गई कटौती
    Breaking News Headlines

    पंजाब की भगवंत मान सरकार ने दिया सिद्धू को बड़ा झटका, सुरक्षा में की गई कटौती

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    पंजाब की भगवंत मान सरकार ने 10 महीने बाद पटियाला के केंद्रीय कारागार से रिहा हुए कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ा झटका देते हुए सुरक्षा घटाने का फैसला लिया है. बताया जा रहा है कि पंजाब सुरक्षा रिव्यू कमेटी की मीटिंग में चर्चा करके यह फैसला लिया गया है.

    गौरतलब है कि हाल ही में रोडरेज के केस में सजा काट कर जेल से बाहर आए नवजोत सिंह सिद्धू का राज्य सरकार ने उनका सुरक्षा कवर आधा कर दिया है. उनका जेड प्लस श्रेणी का कवर अब वाई प्लस में बदल गया है. पहले उनके साथ जेड प्लस कवर के साथ 25 पुलिसकर्मी होते थे जो अब वाई प्लस के तहत 12 ही रह गए हैं. पटियाला जेल से बाहर आते ही सिद्धू ने अपनी सुरक्षा का मुद्दा उठाया था और जानकारी दी थी की उनका सुरक्षा कवर कम कर दिया है.

     

     

     

     

    पुलिस सूत्रों ने कहा कि सिद्धू के साथ अब एक पायलट एस्कॉर्ट के अलावा 11 सुरक्षाकर्मी जुड़े हुए हैं. सिद्धू 1988 में रोड रेज में हुई मौत के मामले में पिछले साल 20 मई को अदालत में आत्मसमर्पण करने के बाद जेल गए थे. आप के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि सिद्धू सांसद या विधायक नहीं हैं और यहां तक कि पीपीसीसी प्रमुख भी नहीं हैं और सुरक्षा केवल खतरे की आशंका के अनुसार प्रदान की जाएगी, न कि सिद्धू की इच्छा के अनुसार.

     

     

     

    हालांकि सरकार या राज्य पुलिस के सुरक्षा विंग की ओर से कोई औपचारिक आदेश नहीं आया है, सिद्धू के पास अब आधी सुरक्षा बची है. जेल जाने से पहले सिद्धू के पास 25 अधिकारी थे. इनमें दो ड्राइवर, एक पीएसओ और 22 सुरक्षा अधिकारी शामिल थे. सुरक्षा को घटाकर अब 12 कर दिया गया है, जिसमें दो हाउस गार्ड शामिल हैं. सिद्धू की सुरक्षा में अब जिला पुलिस और भारतीय रिजर्व बटालियन के जवान हैं. जेल से रिहा होने के बाद सिद्धू ने अपनी सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए दावा किया था कि सरकार उनकी सुरक्षा वापस लेना चाहती है. उन्होंने कहा था कि एक सिद्धू तो मरवा दिया, दूसरे को भी मरवा दो. उन्होंने कहा था कि मैं डरता नहीं हूं और पंजाब के मुद्दों को उठाता रहूंगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविमेंस यूनिवर्सिटी : बी.एड के विद्यार्थियों ने उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर किया विरोध
    Next Article झारखंड में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में पांच ईनामी नक्सलियों को मार गिराये

    Related Posts

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    November 10, 2026

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.