राज्यसभा दिवस पर सभी सदस्यों एवं पूर्व सदस्यों को दिया मौलाना अब्दुल रकीब ने बधाई !
जामताड़ा
भारत आज राज्यसभा दिवस मना रहा है। उन्नीस सौ बावन में राज्यों की परिषद को राज्यसभा का नाम दिया गया था। इस अवसर पर ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के झारखंड प्रदेश मीडिया प्रभारी मौलाना अब्दुल रकिब अंसारी ने संसद के ऊपरी सदन के सभी वर्तमान और पूर्व सदस्यों को बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि राज्यसभा ने देश के लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने और देशवासियों को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। 1952 में तत्कालीन राज्यों की परिषद के अध्यक्ष डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने घोषणा की थी कि परिषद को हिन्दी में राज्यसभा के नाम से जाना जाएगा।

