Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिमांशु हत्याकांड के बाद जमशेदपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, ट्रैफिक शाखा में व्यापक फेरबदल, थानों में बढ़ाई गई पुलिस की ताकत
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    हिमांशु हत्याकांड के बाद जमशेदपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, ट्रैफिक शाखा में व्यापक फेरबदल, थानों में बढ़ाई गई पुलिस की ताकत

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 6, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हिमांशु हत्याकांड के बाद जमशेदपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, ट्रैफिक शाखा में व्यापक फेरबदल, थानों में बढ़ाई गई पुलिस की ताकत

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    जमशेदपुर: करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के बाद शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों के बीच पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। बढ़ते अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और थानों में पुलिस बल की कमी को दूर करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने यातायात शाखा में तैनात पुलिस पदाधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला कर दिया है। इसके साथ ही शहर के सभी ट्रैफिक थानों से पांच-पांच सिपाहियों को भी विभिन्न थानों में प्रतिनियुक्त किया गया है, ताकि गश्त, अपराध नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई को और मजबूत बनाया जा सके।

    पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार यातायात थाना साकची, बिष्टुपुर, जुगसलाई, गोलमुरी और मानगो में कार्यरत अवर निरीक्षक (पुअनि), सहायक अवर निरीक्षक (सअनि) और महिला सहायक अवर निरीक्षक (म.सअनि) को शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न थानों, सीसीआर और पुलिस केंद्र में पदस्थापित किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

    सूत्रों के मुताबिक, हाल के दिनों में शहर में हत्या, लूट, छिनतई और फायरिंग जैसी घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद पुलिस की कार्यशैली पर लगातार सवाल उठ रहे थे। ऐसे में पुलिस ने ट्रैफिक शाखा में तैनात अनुभवी अधिकारियों और जवानों को थानों में भेजकर कानून-व्यवस्था को मजबूत करने का निर्णय लिया है। माना जा रहा है कि इस फेरबदल के बाद रात की गश्त, अपराधियों की धरपकड़ और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ेगी।

    तबादला सूची (क्रमवार):

    पुअनि कामाख्या पासवान – यातायात थाना साकची से टेल्को थाना।

    पुअनि रमेश कुमार पाण्डेय – यातायात थाना साकची से कागलपुर थाना।

    पुअनि अरविन्द राय – यातायात थाना बिष्टुपुर से घाटशिला थाना।

    पुअनि चेंगो राम पिंगुआ – यातायात थाना जुगसलाई से सुंदरनगर थाना।

    पुअनि बाबूराम सिंह – यातायात थाना जुगसलाई से पुलिस केंद्र, गोलमुरी।

    सअनि रामाकांत राम – यातायात थाना साकची से सीसीआर, साकची।

    सअनि नरेश प्रसाद महतो – यातायात थाना साकची से श्यामसुंदरपुर थाना।

    म.सअनि अर्चना कुमारी – यातायात थाना साकची से बिष्टुपुर थाना।

    सअनि उमेश सिंह – यातायात थाना साकची से गुड़ाबांदा थाना।

    सअनि पारस सिंह – यातायात थाना साकची से मुसाबनी थाना।

    सअनि सुबोध कुमार – यातायात थाना साकची से कमलपुर थाना।

    सअनि नरेंद्र कुमार – यातायात थाना साकची से डुमरिया थाना।

    सअनि खालिक अहमद अंसारी – यातायात थाना बिष्टुपुर से पटमदा थाना।

    सअनि लाल बिहारी राम – यातायात थाना बिष्टुपुर से गालूडीह थाना।

    सअनि नरेंद्र सिंह – यातायात थाना बिष्टुपुर से घाटशिला थाना।

    सअनि प्रमोद कुमार सिंह-2 – यातायात थाना बिष्टुपुर से कोवाली थाना।

    सअनि कौलेश्वर बास्की – यातायात थाना बिष्टुपुर से पोटका थाना।

    सअनि भेषनंदन राय – यातायात थाना जुगसलाई से गोविंदपुर थाना।

    सअनि रामलाल राम-1 – यातायात थाना जुगसलाई से साकची थाना।

    सअनि जय कुमार दास – यातायात थाना जुगसलाई से जुगसलाई थाना।

    सअनि सुंदर राम – यातायात थाना जुगसलाई से जुगसलाई थाना।

    सअनि जितेंद्र कुमार-3 – यातायात थाना जुगसलाई से सीसीआर, साकची।

    सअनि भीमसागर राम – यातायात थाना गोलमुरी से सीसीआर, साकची।

    सअनि निर्भय कुमार सिंह – यातायात थाना गोलमुरी से सीसीआर, साकची।

    सअनि रंजन कुमार – यातायात थाना गोलमुरी से बर्मामाइंस थाना।

    सअनि कुमार विनय – यातायात थाना गोलमुरी से सीसीआर, साकची।

    सअनि प्रभु राम – यातायात थाना गोलमुरी से सीसीआर, साकची।

    सअनि अशेष कुमार पासवान – यातायात थाना मानगो से सीसीआर, साकची।

    सअनि कामता प्रसाद सिंह – यातायात थाना मानगो से सीसीआर, साकची।

    सअनि बृजेश सिंह – यातायात थाना मानगो से सीसीआर, साकची।

    सअनि ख्रीस्त निकोदिम बेक – यातायात थाना मानगो से सीसीआर, साकची।

    सअनि मोतीलाल – यातायात थाना मानगो से पुलिस केंद्र, गोलमुरी।

    सअनि प्रमोद रजवार – यातायात थाना मानगो से सीसीआर, साकची।

    सअनि ब्रजेश कुमार-2 – परिचारी प्रवर यातायात कार्यालय से सीसीआर, साकची।

    सअनि बोधी रजक – परिचारी प्रवर यातायात कार्यालय से सीसीआर, साकची।

    सअनि संजय कुमार-1 – यातायात थाना साकची से सीसीआर, साकची।

    सअनि दिनेश कुमार नौनिया – यातायात थाना साकची से सीसीआर, साकची।

    सअनि संतोष कुमार-1 – यातायात थाना बिष्टुपुर से साकची थाना।

    सअनि अजीत कुमार राय – यातायात थाना बिष्टुपुर से गोलमुरी थाना।

    सअनि शमशाद आलम – यातायात थाना जुगसलाई से पटमदा थाना।

    सअनि नरेश कुमार राम – यातायात थाना गोलमुरी से घाटशिला थाना।

    सअनि मो. औरंगजेब-1 – यातायात थाना मानगो से आजादनगर थाना।

    सअनि दिलीप कुमार-1 – यातायात थाना मानगो से गोविंदपुर थाना।

    आदेश में परिचारी प्रवर-प्रथम, पुलिस केंद्र गोलमुरी को सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल नए पदस्थापन स्थल पर योगदान सुनिश्चित कराने और अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस व्यापक फेरबदल से शहर में अपराध नियंत्रण, गश्त व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफिल्मी स्टाइल में छतों पर भागा वारंटी अभिषेक कुमार, तीन थानों की पुलिस ने दबोचा
    Next Article भारत रत्न’ से सम्मानित हों रामविलास पासवान: वीरेंद्र प्रधान और ममता रंजन की केंद्र से मांग

    Related Posts

    भारत रत्न’ से सम्मानित हों रामविलास पासवान: वीरेंद्र प्रधान और ममता रंजन की केंद्र से मांग

    July 6, 2026

    फिल्मी स्टाइल में छतों पर भागा वारंटी अभिषेक कुमार, तीन थानों की पुलिस ने दबोचा

    July 6, 2026

    जमशेदपुर कसीडीह हाई स्कूल में वन महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों व अभिभावकों ने किया पौधारोपण

    July 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत रत्न’ से सम्मानित हों रामविलास पासवान: वीरेंद्र प्रधान और ममता रंजन की केंद्र से मांग

    हिमांशु हत्याकांड के बाद जमशेदपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, ट्रैफिक शाखा में व्यापक फेरबदल, थानों में बढ़ाई गई पुलिस की ताकत

    फिल्मी स्टाइल में छतों पर भागा वारंटी अभिषेक कुमार, तीन थानों की पुलिस ने दबोचा

    जमशेदपुर कसीडीह हाई स्कूल में वन महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों व अभिभावकों ने किया पौधारोपण

    रेलवे ट्रैक पर महिला का शव मिलने से सनसनी, इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत

    जमशेदपुर मे लगातार बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया है। राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है,

    रामगढ़ में संयुक्त पुलिस कार्रवाई, प्रिंस खान गिरोह का शातिर अपराधी मुठभेड़ में घायल

    जमशेदपुर में चापड़ के बल पर लूट की कोशिश, दो बदमाश दबोचे गए

    जमशेदपुर: हिमांशु हत्याकांड में बड़ी सफलता, भाजपा नेता व डीडी बार मालिक गिरफ्तार

    लोककला की अमर ज्योति: पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.