बागुनहातु सार्वजनिक दुर्गा एवं काली पूजा समिति का भूमि पूजन संपन्न बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे समाजसेवी विकास सिंह
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।बागुनहातु दुर्गापूजा मैदान में सार्वजनिक दुर्गा एवं काली पूजा समिति की ओर से रविवार को भूमि पूजन विधिवत संपन्न हुआ। इस अवसर पर के. के. बिल्डर्स के निदेशक एवं समाजसेवी विकास सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि भूमि पूजन कर आगामी दुर्गापूजा पंडाल निर्माण कार्य की शुरुआत की।

विदित हो कि वर्ष 1980 से बागुनहातु सार्वजनिक दुर्गा एवं काली पूजा समिति के तत्वावधान में माँ दुर्गा एवं माँ काली की भव्य पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाता रहा है। इस वर्ष भी पूरी श्रद्धा, भक्ति और समर्पण के साथ माँ दुर्गा की पूजा का विशाल आयोजन किया जाएगा। पूजा के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भव्य मेले का भी आयोजन समिति द्वारा किया जाएगा।

भूमिपूजन के अवसर पर पूजा की तैयारियों की रूपरेखा तैयार की गई तथा सभी गतिविधियों को सुनियोजित ढंग से संपन्न करने का निर्णय लिया गया।

इस मौके पर समाजसेवी सुशांतो पांडा, समिति अध्यक्ष पोरेश नाथ महतो, सचिव विप्लव नामता, कोषाध्यक्ष राहुल चौधरी, समाजसेवी सह सदस्य मछिन्दर निषाद, सुभाष प्रमाणिक, अनुभव सिन्हा, जीवन साहू, गामा साहू, विशाल महतो, राजेश गोस्वामी, विश्वनाथ गुप्ता, माला नामता, सरस्वती देवी, मम्पी राय, सुनीता देवी सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।


