Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारतीय जन महासभा के लोगों ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र में घटी घटना का तीव्र विरोध करते हुए प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम पर एक ज्ञापन उपायुक्त के माध्यम से सौंपा
    Breaking News अपराध झारखंड राजनीति

    भारतीय जन महासभा के लोगों ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र में घटी घटना का तीव्र विरोध करते हुए प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम पर एक ज्ञापन उपायुक्त के माध्यम से सौंपा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 8, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    उपायुक्त , पूर्वी सिंहभूम (झारखंड) के कार्यालय के समक्ष भारतीय जन महासभा के लोगों ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र में घटी घटना का तीव्र विरोध करते हुए प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम पर एक ज्ञापन उपायुक्त के माध्यम से सौंपा

    भारतीय जन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने जानकारी देते हुए बताया कि जलगांव , महाराष्ट्र के गणेश मोहल्ला में सरकारी आशादीप गर्ल्स हॉस्टल में महिला एवं बाल कल्याण विभाग की ओर से बेसहारा , प्रताड़ित एवं पीड़ित महिलाओं और लड़कियों के रहने एवं खाने की व्यवस्था की जाती है ।

    बताया कि विगत 1 मार्च को महाराष्ट्र की पुलिस उक्त हॉस्टल में जांच के बहाने घुसी और वहां की छात्राओं के कपड़े उतरवाकर उनसे जबरन न्यूड डांस करवाया । यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है ।

    घटना 1 मार्च 2021 की है और अभी तक इन पुलिसकर्मियों की बर्खास्तगी नहीं हुई है ।

    बताया कि महाराष्ट्र सरकार के मंत्री एवं विधायक उन पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की जगह बचाने के कार्य में लगे हुए हैं , इससे ऐसा प्रतीत होता है कि मंत्री और विधायक भी इस प्रकार की घटनाओं में लिप्त रहते हैं ।

    इस पाशविकता भरी पुलिसिया कार्रवाई से दु:खी होकर भारतीय जन महासभा के द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में महामहिम राष्ट्रपति महोदय से यह मांग की गयी है कि जो सरकार अपने राज्य की बहू बेटियों की सुरक्षा नहीं कर सकती उसे बने रहने का कोई अधिकार नहीं है ।

    ऐसी राज्य सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाना राज्य की महिलाओं एवं छात्राओं के हित में होगा और इससे अन्य राज्यों की सरकारों को भी सबक मिलेगा कि वे अपनी सरकार के मातहत विभागों के कर्मचारियों पर अंकुश लगाये ।

    ज्ञापन सौंपने के कार्यक्रम में श्री पोद्दार के अलावे बसन्त कुमार सिंह , श्याम सुंदर मिश्रा , सोनी पाटोदिया , मीना चौधरी , पूरन चन्द्र गोप , नमिता सिन्हा , सबिता ठाकुर दीप आदि लोग सम्मिलित थे ।

    यह जानकारी भारतीय जन महासभा के द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है ।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमार्च क्लोजिंग को लेकर राजस्व वसूली पर विद्युत विभाग ने की तैयारी
    Next Article अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डॉक्टर जे सी पति मेमोरियल सोसाइटी नामक सामाजिक संस्था का उद्घाटन

    Related Posts

    धनबाद मुगमा स्टेशन के पास माल गाड़ी हुई बेपटरी,बड़ा हादसा टला मुगमा स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा टल गया

    June 24, 2026

    गिरिडीह में नशा मुक्ति रात्रि चौपाल का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनभागीदारी पर दिया जोर

    June 24, 2026

    रांची: शॉर्ट सर्किट से अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    धनबाद मुगमा स्टेशन के पास माल गाड़ी हुई बेपटरी,बड़ा हादसा टला मुगमा स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा टल गया

    गिरिडीह में नशा मुक्ति रात्रि चौपाल का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनभागीदारी पर दिया जोर

    रांची: शॉर्ट सर्किट से अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.