भरत सिंह ने नेमरा पहुँच कर स्व. शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संरक्षक, पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्य के जननायक स्व. शिबू सोरेन के निधन पर पूरे राज्य में शोक की लहर है। इस दुखद घड़ी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह नेमरा स्थित गुरु जी के पैतृक गांव पहुँचे।

उन्होंने स्व. शिबू सोरेन की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके पुत्र एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। भरत सिंह ने कहा कि शिबू सोरेन का जीवन संघर्ष, त्याग और जनसेवा का अद्वितीय उदाहरण है, जिसने झारखंड की पहचान और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।


