
भरत सिंह ने किया राज्य सरकार से लॉकडाउन बढ़ाने की मांग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मित्रता नीति के कारण भारत को मिल रही विदेशी मदद – भरत सिंह
जमशेदपुर 28 अप्रैल – कोरोना महामारी के दूसरी लहर ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है! इस दौरान झारखंड में लगे लॉकडाउन की अवधि 29 अप्रैल को समाप्त होने को है जिस पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह समाजसेवी श्री भरत सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर राज्य सरकार से लॉकडाउन बढ़ाए जाने की मांग करते हुए कहा कि केवल झारखंडी ही नहीं बल्कि देश के हर राज्य में लॉकडाउन या नाईट कर्फ्यू लगी हुई है जिसके कारण फिर एक बार बेरोजगारी की समस्या उत्पन्न होने लगी है जिस कारण राज्य के मजदूर वापस झारखंड लौटने को विवश हो गए हैं कुछ तो ऐसे जगहों से भी लौट रहे हैं जिसे कोरोना का हॉटस्पॉट घोषित किया गया है ऐसे में यदि राज्य सरकार लॉकडाउन में डील देती है या लॉकडाउन को समाप्त करती है तो जल्द ही हमें इस महामारी की तीसरी लहर का सामना करना पड़ सकता है इसलिए हम राज्य सरकार से लॉकडॉन की अवधि बढ़ाए जाने की मांग करते हैं साथ ही श्री सिंह ने कोरोना महामारी के दौरान देश को मिल रही विदेशी मदद को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि कोरोना के पहली लहर के दौरान मोदी सरकार द्वारा विदेशों को कई जरूरी उपकरण देश से निर्यात किए गए थे तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वर्ष 2014 से ही इन देशों से मित्रता बढ़ाने का प्रयास कर रहे थे और आज प्रधानमंत्री जी के इसी मित्रता नीति के कारण कई देश आज इस संकट की घड़ी में भारत के मदद के लिए आगे आ रहे हैं जिसका श्रेय केवल हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जाता है!

