रघुवर दास को उड़ीसा राज्य का राज्यपाल बनाये जाने पर भरत सिंह ने दिया बधाई
जमशेदपुर 19 अक्टूबर – झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रघुवर दास जी को केंद्र नेतृत्व द्वारा उड़ीसा राज्य का राज्यपाल बनाया गया है।
जिसकी बधाई देने के लिए जमशेदपुर के लोकप्रिय समाजसेवी सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह, रघुवर दास जी के आवास पहुंचे।
जहां भरत सिंह ने रघुवर दास जी को अंग वस्त्र ओढ़ाकर पुष्पगुच्छ के साथ सम्मानित करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। इस दौरान श्री सिंह के साथ राजेश सिंह अमनदीप सिंह आदि लोग उपस्थित थे।