Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर पुर्वी विधानसभा में आयोजित होगा सात दिवसीय भवन कार्यसमिति सह बूथ सम्मेलन, पूर्व सीएम रघुवर दास करेंगे अभियान का आगाज
    Breaking News Headlines झारखंड

    भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर पुर्वी विधानसभा में आयोजित होगा सात दिवसीय भवन कार्यसमिति सह बूथ सम्मेलन, पूर्व सीएम रघुवर दास करेंगे अभियान का आगाज

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर पुर्वी विधानसभा में आयोजित होगा सात दिवसीय भवन कार्यसमिति सह बूथ सम्मेलन, पूर्व सीएम रघुवर दास करेंगे अभियान का आगाज

    जमशेदपुर। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जयंती शनिवार को है। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को भाजपा पूरे देश में ‘सुशासन दिवस’ के रूप में स्मरण कर रही है। अपने पार्टी के पितृ पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती पर एक ओर जहां भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा विभिन्न कार्यक्रम के जरिये अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया जाएगा। तो वहीं दूसरी ओर, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पुर्वी विधानसभा के सातों मंडलों में सात दिवसीय भवन कार्यसमिति सह बूथ सम्मेलन के जरिये बूथों के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। पूर्व सीएम रघुवर दास कल सीतारामडेरा मंडल से सात दिवसीय अभियान का आगाज करेंगे और संगठन की सबसे मजबूत और महत्वपूर्ण इकाई बूथ के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान वे बूथ अध्यक्ष और बूथ समिति के संग संवाद के जरिये बूथ इकाई को और मजबूती प्रदान करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने बताया कि बूथ अध्यक्ष व बूथ समिति पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। बूथ के सिपाही जनता के साथ निरंतर संवाद और संपर्क में रहते हैं एवं प्रत्येक व्यक्ति के सुख-दुख में सम्मिलित होते हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान को शुरू करने के लिए श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती से प्रेरक दिन और कुछ नही हो सकता है। श्रद्धेय अटल जी ने अलग राज्य झारखंड निर्माण कर दशकों पुराना सपना साकार किया। उनकी सोच का ही परिणाम है कि झारखंड राज्य अस्तित्व में आया। ऐसे महान नेता के जन्म जयंती पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अधीन मंडलों के सभी बूथों पर अटल जी की जयंती पूरे श्रद्धाभाव से मनाया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रीय कैरम प्रतियोगिता के लिए जामताड़ा के नेहा भारती का चयन
    Next Article आत्मोत्सर्ग दिवस मनायेगी सनातन उत्सव समिति – दिलीप दुबे

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.