Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एकात्मा और समरस समाज के पैरोकार भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी एक सच्चे देशभक्त थे:रघुवर दास
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    एकात्मा और समरस समाज के पैरोकार भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी एक सच्चे देशभक्त थे:रघुवर दास

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एकात्मा और समरस समाज के पैरोकार भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी एक सच्चे देशभक्त थे:रघुवर दास

    एकात्मा और समरस समाज के पैरोकार भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी एक सच्चे देशभक्त थे। अच्छी पढ़ाई और अच्छा पेमेंट होने के बावजूद उन्होंने विदेश में नौकरी नहीं करने का निर्णय लिया और आजादी की लड़ाई में कूद पड़े। उक्त बातें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रघुवर दास ने कहीं। श्री दास रांची में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बाबा साहब दलित, शोषित, उपेक्षितों की आवाज बने। उन्हें जगाकर उनको संगठित किया और सभी को शिक्षा का महत्व समझाया। उनका कहना था कि प्रगति करना है तो शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो। उनका मानना था कि समाज में ऊंच-नीच नहीं होनी चाहिए। श्री दास ने कहा कि कांग्रेस ने डॉ अंबेडकर की सदैव उपेक्षा की। कांग्रेस ने देश के दो महामानव डॉ अंबेडकर और सरदार पटेल को कभी उनके कद के हिसाब से सम्मान नहीं दिया। भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी ने आजादी के 60 वर्षों के बाद बाबा साहब को भारत रत्न से सम्मानित किया। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी ने 2014 में सत्ता संभालने के बाद शोषित और वंचितों के उत्थान के लिए कई कार्य किए हैं। यह सच्चे अर्थों में बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि है। मोदी जी ने डॉ अंबेडकर के पंच निष्ठा का जीर्णोद्धार कर उनके जीवन-दर्शन से विश्व को परिचित कराया। झारखंड में जब हमारी सरकार थी, हमने समाज के शोषित, वंचित बेघर पीड़ितों को आवास देने के लिए डॉ भीमराव अंबेडकर योजना चलाई, जिससे हजारों लोगों को छत मिली है। डॉ अंबेडकर का पूरा जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड की हेमंत सरकार ने पिछड़े वर्ग की पीठ में छुरा घोंपने का काम किया है: रघुवर दास
    Next Article राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से कुणाल षाड़ंगी ने की मुलाक़ात, झारखंड के युवाओं में संसदीय कार्यप्रणाली के प्रति जागरूकता लाने के लिए कार्यशाला के आयोजन का किया आग्रह

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.