Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विश्व के तीसरे सबसे अमीर शख्स बने जुकरबर्ग, पहले नंबर पर बेजोस
    Breaking News Business Headlines संवाद विशेष

    विश्व के तीसरे सबसे अमीर शख्स बने जुकरबर्ग, पहले नंबर पर बेजोस

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 27, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी की वजह से जहां एक ओर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संकट मंडरा रहा है, वहीं दूसरी ओर अमेरिका के अरबपतियों की संपत्ति में 15 फीसदी तक का इजाफा हुआ है. कोरोना को फैलने से रोकने के लिए कई देशों में लॉकडाउन की घोषणा की गई. लेकिन पिछले दो महीने में फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग और अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की संपत्ति में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है. लॉकडाउन के दौरान टेक स्टॉक्स में बड़ी तेजी देखने को मिली है, जिसकी वजह से अमेरिका के 600 अरबपतियों की संपत्ति बढ़ी है.

    45 फीसदी बढ़ी मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति

    एक स्टडी रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दो महीने में मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति में करीब 30 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है. मार्च के मध्य में उनकी कुल संपत्ति 57.5 अरब डॉलर थी. लेकिन वर्तमान में उनकी संपत्ति करीब 87.5 अरब डॉलर की हो गई है. इसके साथ ही वे विश्व के तीसरे सबसे अमीर शख्स हैं और बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन वॉरेन बफे से भी आगे निकल गए हैं. उनकी संपत्ति में 45 फीसदी का इजाफा हुआ है.

    30 फीसदी बढ़ी जेफ बेजोस की संपत्ति

    अमेजन के संस्थापक और दुनिया के सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस की बात करें, तो फॉर्ब्स बिलिनेयर सूची के आधार पर इस अवधि के दौरान जेफ बेजोस की संपत्ति 30 फीसदी बढ़ कर 147.6 अरब डॉलर यानी करीब 11.06 लाख करोड़ रुपये हो गई है. उनकी संपत्ति में 30 फीसदी का इजाफा हुआ है.

    अमेरिकंस फॉर टैक्स फेयरनेस एंड द इंस्टीट्यूट फॉर पॉलिसी स्टडीज प्रोग्राम एंड इक्विटी की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना संकट के बीच माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स की संपत्ति में 8.2 फीसदी और बर्कशायर हैथवे के वॉरेन बफे की संपत्ति में 0.8 फीसदी का इजाफा हुआ है. ऑनलाइन शॉपिंग फीचर्स शॉप्स की शुरुआत के बाद से फेसबुक के शेयर की कीमत में सबसे अधिक वृद्धि देखी गई.

    फेसबुक के एक शेयर की कीमत 230 डॉलर पर पहुंच गई. साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की मांग भी बहुत बढ़ गई है. पिछले दो महीने में फेसबुक ने वीडियो कॉल की सुविधा को अपडेट किया है. हाल ही में जूम को टक्कर देने के लिए उसने मैसेंजर रूम्स फीचर को भी शुरू किया था, जिसमें एक साथ 50 लोग वीडियो कॉलर पर बात कर सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीमा पर चीनी-भारतीय फौज आमने-सामने, जमावड़े के बाद टकराव की आशंका
    Next Article 3276 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों अब तक 42 लाख प्रवासी श्रमिकों को घरों तक पहुंचाया

    Related Posts

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    May 20, 2026

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    May 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    चौका ओवरब्रिज के नीचे चला ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

    राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

    जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में 17 मामलों की समीक्षा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.