Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » INDIA और एनडीए की पालिटिक्स के बीच सीएम केसीआर ने कहा- हम किसी के साथ नहीं
    Breaking News Headlines राजनीति

    INDIA और एनडीए की पालिटिक्स के बीच सीएम केसीआर ने कहा- हम किसी के साथ नहीं

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    INDIA और एनडीए की पालिटिक्स के बीच सीएम केसीआर ने कहा- हम किसी के साथ नहीं
    कोल्हापुर. तेलंगाना के मुख्यमंत्री एवं भारत राष्ट्र समिति के प्रमुख के चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने कहा है कि उनकी पार्टी न तो विपक्षी गठबंधन इंडिया और न ही सत्तारूढ़ एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के साथ है बल्कि वह अपने मित्रों के साथ खड़ी है। राव ने महाराष्ट्र के दौरे पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए स्पष्ट किया कि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) न तो इंडिया की और है और न ही एनडीए की ओर है। उन्होंने यह भी कहा, “ बीआरएस अकेले नहीं है बल्कि पार्टी अपने मित्रों के साथ बनी हुयी है। ” राव ने सवाल किया, यह ”न्यू इंडिया” क्या है? इसने देश पर 50 वर्ष से ज़्यादा हुकूमत की और कोई बदलाव नहीं आया।” केसीआर ने कहा कि देश में बदलाव आना चाहिए।

     

     

     

     

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री का यह बयान संसद में सरकार के विरूद्ध कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन इंडिया के अन्य घटक दलों द्वारा लाये गए अविश्वास प्रस्ताव और दिल्ली की नौकरशाही पर प्रशासनिक नियंत्रण सम्बन्धी विधेयक पर संसद में चर्चा से ठीक पहले आया है। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली की प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण सम्बन्धी अध्यादेश के सम्बन्ध में बीआरएस ने सोमवार को राज्यसभा के अपने सदस्यों के लिए जारी एक व्हिप में कहा है कि वे सदन में दिल्ली विधेयक के विरुद्ध मत दें। पार्टी ने राज्यसभा के अपने सभी सदस्यों को चार अगस्त तक सदन में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बीआरएस सदस्यों के रुख पर लोगों की निगाह रहेगी। लोकसभा में वैसे एनडीए का बहुमत होने के कारण सरकार के लिए अविश्वास प्रस्ताव से निपटना कोई मुश्किल नहीं है लेकिन बीआरएस जैसे क्षेत्रीय दलों का रुख अगले आम चुनाव में विपक्ष की मुहिम की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा।

     

     

     

     

    बीआरएस इस समय महाराष्ट्र में होने संगठन का विस्तार करने में जुटी है और विभिन्न स्टारों पर पार्टी की समितियां बना रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि महाराष्ट्र में 14.10 ककर्यारताओं का पंजीकरण किया जा चुका है और उन्होंने काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा की महाराष्ट्र प्राकृतिक संसाधनों से संपन्न है और उनका सही उपयोग किया जाए तो कोई और राज्य इसका मुकाबला नहीं कर सकता लेकिन दुर्भाग्य से औरंगाबाद जैसे राज्य के कई इलाकों में पीने के पानी की किल्लत है। उन्होंने महाराष्ट्र में दलित समुदाय के साथ अन्याय की भी शिकायत की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानसून फिर सक्रिय: हिमाचल, एमपी, उत्तरप्रदेश और बिहार में भारी बारिश का रेड अलर्ट
    Next Article ‘ओह माय गॉड’ 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, पंकज त्रिपाठी का केस लड़ने में मदद करेंगे शिव के दूत

    Related Posts

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    June 8, 2026

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    June 8, 2026

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.