Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूरी इंसानियत के लिए रोजेदार कोरोना से हिफाज़त की करें दुआ : मुफ्ती सरफराज आलम कासमी
    Breaking News Headlines धर्म बिहार

    पूरी इंसानियत के लिए रोजेदार कोरोना से हिफाज़त की करें दुआ : मुफ्ती सरफराज आलम कासमी

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूरी इंसानियत के लिए रोजेदार कोरोना से हिफाज़त की करें दुआ : मुफ्ती सरफराज आलम कासमी

    बेगूसराय । कुरान का पवित्र माह रमजान से रूहानी रिश्ता है.चूंकि इसी महीने में कुरान को अल्लाह ने धरती पर उतारा. जो सिर्फ मुसलमानों के लिए ही नहीं बल्कि पूरी इंसानियत के लिए हिदायत की बात करता है. उक्त बातें शाहपुर जामे मस्जिद के साबिक इमाम मुफ्ती सरफराज आलम कासमी ने रमजान के प्रथम जुमा की नमाज़ अदा करने से पूर्व रोजेदारों को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा इस महीने में खुदा अपने बंदों पर रहमतों की खास बारिश करता है. इसलिए इस महीने को खुदा का महीना भी कहा जाता है. वहीं कोरोना महामारी के बीच रमजान मे लोगों को अपने अपने घरों में रोजा के साथ साथ पांचों वक्त की नमाज, तरावीह, नवाफिल एवं कसरत के साथ अपने गुनाहों पर शर्मिंदा होकर तौबा करने की हिदायत दी. साबिक इमाम ने कोरोना को अजाबे इलाही करार देते हुए रोजेदारों से खासकर इफ्तार के वक्त मुल्क व मिल्लत के साथ पूरी इंसानियत की हिफाज़त के लिए दुआ करने की अपील की. उन्होंने कहा आज रोजेदार सदमें मे हैं. और हों भी क्यों नही जिस तरह से मुहलिक बीमारी पूरी दुनिया में अपना पांव पसार रहा है. धार्मिक स्थल बंद रहने के कारण वीरानी छाई हुई है. इससे सबक लेने की जरूरत है. वहीं इमाम मस्जिद हाफिज़ सदरे आलम के द्वारा उक्त महामारी से पूरी इंसानियत की हिफाज़त के खुशूशी दुआ कराई गई. जिसमें मस्जिद के खादिम और जिम्मेदार शामिल हुए. साथ ही सरकारी गाइडलाइंस का पूर्णतः पालन करते हुए बेवजह घर से नहीं निकलने की अपील की गई. जबकि आवश्यकतानुसार बाहर निकलने के दौरान मास्क का उपयोग करने, भीड़भाड़ वाली जगहों से बचने, समाजिक दूरी का पालन करने सहित अन्य सुरक्षात्मक उपाय अपनाने की हिदायत दी गई. जानकारी अनुसार पूरे प्रखंड क्षेत्र में रमजान के प्रथम जुमा की नमाज आम लोगों ने घरों में अकीदत के साथ अदा किया. जबकि मस्जिदों में इमाम, मुअज्जिन के अलावा मस्जिद के खादिम और जिम्मेदार लोग ही नमाज़ अदा कर सके.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतेयाय कॉलेज में बीए पार्ट 3के नाम्नांकन में अधिक रुपये वसूले जाने एवं कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नही किये जाने का मामला आया सामने 
    Next Article शोकसभा का आयोजन

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.