Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड को दोहरा झटका, अब तेज गेंदबाज मार्क वुड चोटिल
    Breaking News Headlines

    सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड को दोहरा झटका, अब तेज गेंदबाज मार्क वुड चोटिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइल में जगह बना ली है. उसे 10 नवंबर को टीम इंडिया के खिलाफ उतरना है. लेकिन मैच से पहले जोस बटलर की अगुआई वाली टीम के लिए बुरी खबर आ रही है. बल्लेबाज डेविड मलान पिछले मैच में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे. उनके सेमीफाइनल में खेलने पर संशय है. इस बीच तेज गेंदबाज मार्क वुड की फिटनेस को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. उन्होंने मंगलवार को ट्रेनिंग नहीं की. ऐसे में उनके चोटिल होने की आशंका जताई जा रही है. टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है. सबसे तेज 155 किमी प्रति घंटा की गेंद भी वुड ने ही डाली है.

     

    द टेलीग्राफ की खबर के अनुसार, मार्क वुड के गेंदबाजी नहीं करने के बाद टीम मैनेजमेंट चिंतित नजर आ रहा है. यह इसलिए भी है, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप से पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था. पिछले एक महीने में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में टी20 इंटरनेशनल में 11.8 की औसत से 12 विकेट लिए हैं. वे हर 9 गेंद पर एक विकेट ले रहे हैं. वे लगातार 150 किमी प्रति घंटा की रफ्तार गेंद डालने के लिए जाने जाते हैं. उनकी जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है.

     

    बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड मलान के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले फिट होने की उम्मीद कम है. उनकी जगह फिल सॉल्ट को मौका दिया जा सकता है. भारत और इंग्लैंड का मुकाबला एडिलेड में होना है. यह मुकाबला उसी पिच पर होगा, जहां पहले 2 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इसमें न्यूजीलैंड-आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान का मैच शामिल है. ऐसे में साफ है कि टॉस जीतने वाली टीम यहां पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी.

     

    इससे पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के भी मंगलवार सुबह ट्रेनिंग के दौरान चोटिल होने की खबर आई. गेंद उनके हाथ पर लगी थी. हालांकि यह चोट अधिक गंभीर नहीं थी. इसके बाद वे दोबारा बल्लेबाजी करने उतरे. इतना ही नहीं, उन्होंने बड़े-बड़े शॉट लगाए.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article उर्फी जावेद ने ड्रेसिंग बैंडेज से बनाया ट्रांसपेरेंट ड्रेस

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.