जवाहर नगर में बन्ना गुप्ता की पदयात्रा, सुधा गुप्ता के समर्थन में मांगे वोट
राष्ट्र संवाद संवाददाता
मानगो। झारखंड प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने मानगो मेयर पद की प्रत्याशी अपनी पत्नी श्रीमती सुधा गुप्ता के समर्थन में जवाहर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पदयात्रा निकालकर डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर आगामी चुनाव में समर्थन और वोट देने की अपील की।
पदयात्रा के दौरान अंसार खान ने बताया कि जवाहर नगर के विभिन्न बस्तियों में लोगों ने सुधा गुप्ता को समर्थन देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि 23 तारीख को रमजान-उल-मुबारक का महीना शुरू हो रहा है, इसे ध्यान में रखते हुए सभी मतदाता सुबह ही अपने-अपने घरों से निकलकर मतदान अवश्य करें। उन्होंने कहा कि कोई भी मतदाता अपना वोट डाले बिना न रहे।
जनसंपर्क अभियान के दौरान समर्थकों ने मतदाताओं से गुलाबी मतपत्र पर क्रम संख्या 11, चुनाव चिन्ह ‘कारपेट’ पर सुधा गुप्ता के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
इस पदयात्रा का नेतृत्व ज़की अजमल उर्फ सोनू, अंसार खान, शेर अली उर्फ शेरू, मोहम्मद सोहेल खान, सईदा बाजी, मोहम्मद सिद्दीक़ और मोहम्मद इस्तखार ने किया। पदयात्रा में मानगो क्षेत्र के काफी संख्या में लोग शामिल हुए और समर्थन जताया।

