Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिंदुओं की सुरक्षा तथा जिहादियों पर नाकेल कसे बांग्लादेश सरकार: विहिप
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म राजनीति राष्ट्रीय

    हिंदुओं की सुरक्षा तथा जिहादियों पर नाकेल कसे बांग्लादेश सरकार: विहिप

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 14, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दुर्गापूजा में जमशेदपुर उपायुक्त का हिन्दूविरोधी कृत्य जिस प्रकार से जमशेदपुर के उपायुक्त ने दुर्गापूजा पंडालों में जाकर माता का अपमान किया वह घोर हिन्दूविरोधी निंदनीय कृत्य
    हिंदुओं की सुरक्षा तथा जिहादियों पर नाकेल कसे बांग्लादेश सरकार: विहिप

    नई दिल्ली। अक्टूबर 14, 2021। विश्व हिंदू परिषद ने बांग्लादेश में मंदिरों और हिन्दू आराध्य देवों की प्रतिमाओं पर हमले की घटनाओं की घोर निंदा करते हुए आक्रमणकारियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही तथा हिंदुओं की सुरक्षा की मांग की है। विहिप के केन्द्रीय महामंत्री श्री मिलिंद परांडे ने आज कहा है कि चिटगांव डिवीज़न के कोमिल्ला क्षेत्र में एक दुर्गा पूजा मंडप के बाहर हनुमान जी की प्रतिमा पर रात के अंधेरे में षड्यंत्रपूर्वक कुरान की प्रति रखे जाने तथा सुनियोजित ढंग से जगह-जगह दुर्गा पूजा मंडपों की प्रतिमाओं को चकनाचूर किया जाने से हिन्दू समाज बेहद आहत है। समाचार आ रहे हैं कि वहाँ हिंदुओं को बर्बरतापूर्वक यातनाएं देने का क्रम जारी है। मंदिरों, पूजा मंडपों पर हुए हमलों में अभी तक कम से कम दो हिंदू अल्पसंख्यकों की मृत्यु हो चुकी तथा 500 से अधिक घायल हुए हैं। दुर्गा पूजा त्यौहार के दौरान प्रतिमाओं के निरादर की घटनाएं बांग्लादेश में और भी कई स्थानों पर हुई हैं। स्थानीय उग्रवादी व आतंकी संगठनों के कथित आह्वान के कारण हिंदुओं पर वहाँ अभी और आक्रमणों के अंदेशे को देखते हुए वहाँ की स्थितियाँ और बिगड़ने की संभावना है। इस कारण बांग्लादेश का अल्पसंख्यक समाज और भी भयभीत है। बांग्लादेश सरकार अपने अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए जिहादियों पर अंकुश लगाए तथा पीड़ित हिंदुओं के नुकसान की भरपाई और मृतकों व घायलों को उचित मुआवजे की व्यवस्था करे।

    श्री परांडे ने आज कहा कि भारत सरकार के साथ अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को भी वहाँ के अल्पसंख्यक हिंदुओं के जान-माल और उनकी धार्मिक मान्यताओं की सुरक्षा हेतु बांग्लादेश सरकार पर उचित कार्रवाई के लिए दबाव बनाना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र और उसकी संबंधित एजेंसियों के इस विषय पर मौन पर भी चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि हिंदूओं के मानवाधिकारों की रक्षा की जब बात आती है तो ये कार्यवाही से पीछे क्यों हट जाते है? बांग्लादेश सरकार जिहादियों की अबिलंब गिरफ़्तारी व कड़ी सजा के साथ भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृति रोकने हेतु कठोर कदम सुनिश्चित करे।
    उन्होंने भरोषा दिलाया कि विश्व हिंदू परिषद समेत समस्त हिंदू समाज बांग्लादेश के पीड़ित हिंदुओं के साथ खड़ा है तथा हम उनकी हर-संभव मदद करेंग

    दुर्गापूजा में जमशेदपुर उपायुक्त का हिन्दूविरोधी कृत्य जिस प्रकार से जमशेदपुर के उपायुक्त ने दुर्गापूजा पंडालों में जाकर माता का अपमान किया वह घोर हिन्दूविरोधी निंदनीय कृत्य है। कोविड नियमों का बहाना बनाकर सिदगोड़ा पूजा पंडाल का गुंबद उतरवाना किसी भी दृष्टि से सही नहीं हो सकता। जब माता की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है; पूजा चल रही है और श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं; ऐसे में पंडाल का गुंबद उतारा गया। यह तो हिन्दू आस्था और श्रद्धा पर सीधा प्रहार है।
    बिस्टुपुर में भी पूजा पंडाल पर जुर्माना करने की जानकारी मिल रही है। काशीडीह में भी आयोजकों और श्रद्धालुओं पर अनुचित दबाव बनाकर प्रसाद वितरण रुकवाया गया।
    ऐसा लगता है, कि जमशेदपुर उपायुक्त पर पावर का नशा छा गया है। यह पावर और सक्रियता हिन्दू पर्वों में ही दिखलाई देती है। जब दूसरे समुदायों का कोई आयोजन होता, तो ये लोग आँख कान बंद कर निष्क्रिय हो जाते। क्या इस प्रकार से हिन्दू आस्था श्रद्धा पर प्रहार करने और माता का अपमान करने का निर्देश उन्हें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला था? यदि नहीं तो मुख्यमंत्री को उनके इस हिन्दूविरोधी कृत्य के लिए दंडित करना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअभय सिंह ने बुलाया 4:00 बजे बैठक
    Next Article दिव्य रत्न” की सुरों की मिठास अब झारखंड के बाद बिहार में भी

    Related Posts

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    July 22, 2026

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    July 22, 2026

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.