अभय सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर जारी पत्र को हूबहू रखने का हमने प्रयास किया है
प्रिय मेरे मित्रो
सप्रेम नमस्कार
आप को सुचित करते हुये कहना है की जिला प्रशासन ने काशीडीह स्थित ठाकुर प्यारा सिंह मैदान के सामने दुर्गा मंदिर मे शांति पूर्वक भोग वितरण कर रहे थे
भोग वितरण को बंद कराने के लिए दल बल के साथ जिला प्रशासन की टीम माननीय उपायुक्त जमशेदपुर के नेतृत्व में पहुंची ।जो एक आस्था की भावनाओं के साथ खिलवाड़ हुआ
प्रशासन चाहती तो समस्या का हल शांति पूर्वक विचार विमर्श के साथ हो सकता था परंतु जानबूझकर यह हथ्कन्ड़ा। अपनाया गया
सभी दुर्गा पूजा पंडाल के समितियों के द्वारा हर चीजों में जिला प्रशासन का सहयोग किया गया
आपसे विचार विमर्श करने हेतू 14 अक्तूबर दिन बृहस्पतिवार संध्या 4:00 बजे एक आवश्यक बैठक काशीडीह मैदान में बुलाई गई है ।
आपसे मैं विचार विमर्श करना चाहता हूं और आपके मंतव्य को भी आप हमारे समक्ष रखने की कृपा करें
अगर यह परंपरा नहीं रुकी जिला प्रशासन के द्वारा तो आने वाले दिनों में हिंदू आस्था के साथ हमेशा खिलवाड़ होता रहेगा
हम अपने धर्म के लिए एक बार जरूर एक स्थान में बैठकर मंथन और चिंतन करें
मैं जानता हूं कि आप सभी पूजा से बंधे हैं परंतु आज आपकी हमें मदद की आवश्यकता है
बहुत-बहुत धन्यवाद
भवदीय
अभय सिंह
संरक्षक
ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह क्लब जमशेदपुर

