Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुरुग्राम में पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक, ऑनलाइन भी नहीं होगा ऑर्डर
    Breaking News Business Headlines

    गुरुग्राम में पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक, ऑनलाइन भी नहीं होगा ऑर्डर

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    गुरुग्राम में पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक, ऑनलाइन भी नहीं होगा ऑर्डर
    गुरुग्राम. गुरुग्राम में पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर बैन लगाया गया है. बढ़ते प्रदूषण के चलते यह फैसला लिया गया है. जिले के डीसी निशान्त कुमार यादव ने बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए गुरुग्राम जिला में पटाखों के भंडारण, बिक्री व इस्तेमाल (ग्रीन पटाखों को छोड़कर) पर रोक लगाने के आदेश जारी किए है. जारी आदेशों में फ्लिपकार्ट, अमेज़ॅन आदि ई- कॉमर्स कम्पनियां पटाखों के किसी भी ऑनलाइन ऑर्डर को स्वीकार नहीं करने की मनाही की गई है.

     

     

    जिलाधीश निशांत कुमार यादव ने सीआरपीसी की धारा 144 के आधार पर प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, जिला में पटाखों के उत्पादन, भण्डारण तथा बिक्री को लेकर विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1884 और विस्फोटक पदार्थ नियम 2008 के तहत जारी किए हैं. जिलाधीश द्वारा जारी आदेश में नियमों की पालना सुनिश्चित करवाने की जिम्मेदारी गुरुग्राम पुलिस, नगर निगम गुरूग्राम व मानेसर को भी दी गई है. थाना प्रभारी, नगर निगम के अधिकारीगण, खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी तथा तहसीलदार अपने-अपने कार्यक्षेत्र में एक-दूसरे से तालमेल करके इन आदेशों को सख्ती से लागू करवाएंगे.आदेशों को लागू करने वाले सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रतिदिन की पालना रिपोर्ट उपायुक्त गुरूग्राम को नियमित रूप से भेजेंगे. जारी आदेशों में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारियों को भी हिदायत दी गई है कि वे नियमित रूप से वायु की गुणवत्ता पर निगरानी रखेंगे।

     

     

     

    सर्वोच्च न्यायालय की हिदायतों के अनुसार जिला गुरुग्राम में कम प्रदूषण फैलाने वाले ग्रीन पटाखे ही लाईसेंस प्राप्त व्यापारियों के माध्यम से बेचे जा सकते हैं. अन्य पटाखों तथा लड़ियों के उत्पादन, बिक्री तथा प्रयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया गया है क्योंकि इनसे बहुत ज्यादा वायु तथा ध्वनि प्रदूषण होता है और ठोस कचरा संबंधी समस्याएं भी होती हैं. ये पटाखें भी केवल दीपावली पर्व के दिन सांय 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक व क्रिसमस व नववर्ष के अवसर पर रात्रि 11 बजकर 55 मिनट से लेकर रात्रि 12 बजकर 30 मिनट तक चलाने की अनुमति होगी.

    गुरुग्राम में पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर लगा बैन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleAsian Games 2023: पुरुष टीम ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, निशानेबाजी में भारत को मिला एक और गोल्ड
    Next Article अतीक अहमद का खास साथी सद्दाम दिल्ली में गिरफ्तार, UP STF ने पकड़ा, उमेश पाल हत्याकांड में शामिल रहा

    Related Posts

    लायंस क्लब के रीजन 1 के 6 क्लबो का हुआ जॉइंट इंस्टॉलेशन, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शुभरा मजूमदार ने दिलाई शपथ, खोला गया नया स्टूडेंट क्लब आयुष

    July 19, 2026

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    July 19, 2026

    आनंद मोहन सिंह: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता का सवाल – सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

    July 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लायंस क्लब के रीजन 1 के 6 क्लबो का हुआ जॉइंट इंस्टॉलेशन, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शुभरा मजूमदार ने दिलाई शपथ, खोला गया नया स्टूडेंट क्लब आयुष

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    आनंद मोहन सिंह: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता का सवाल – सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ – पूर्ण विश्लेषण

    शहर की पहचान: इमारतों से नहीं, नागरिकों की सुरक्षा से बनती है असली तस्वीर

    आनंद मोहन प्रकरण: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता पर बहस तेज

    जवाबदेही: पत्रकारिता में स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी जरूरी – दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.