Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बालासोर रेल हादसा: CBI ने 3 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार, गैर-इरादतन हत्या और सबूतों को मिटाने पर FIR
    Headlines अपराध ओड़िशा

    बालासोर रेल हादसा: CBI ने 3 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार, गैर-इरादतन हत्या और सबूतों को मिटाने पर FIR

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बालासोर रेल हादसा: CBI ने 3 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार, गैर-इरादतन हत्या और सबूतों को मिटाने पर FIR
    भुवनेश्वर. ओडिशा के बालासोर में पिछले महीने हुए ट्रिपल ट्रेन हादसे में सीबीआई ने शुक्रवार 7 जुलाई को तीन रेल कर्मचारियों को गिरफ्तार किया. इनमें सीनियर सेक्शन इंजीनियर अरुण कुमार मोहंता, सेक्शन इंजीनियर मोहम्मद आमिर खान और टेक्नीशियन पप्पू कुमार शामिल हैं. तीनों पर गैर इरादतन हत्या और सबूत मिटाने का आरोप है. इस हादसे में 293 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 1,000 से ज्यादा लोग घायल हुए थे.

    सूत्रों का कहना है कि इन तीनों की लापरवाही के कारण ही हादसा हुआ. यह भी दावा है कि तीनों आरोपी जानते थे कि उनकी लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता है. दुर्घटना की जांच कर रहे रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) ने पिछले सप्ताह हादसे के लिए सिग्नलिंग विभाग के कर्मचारियों की मानवीय भूल को जिम्मेदार ठहराया था.

     

     

    सीआरएस की रिपोर्ट में यह खामियां मिली

    बालासोर रेल हादसे की सीआरएस की जांच रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि इस दुर्घटना के लिए सिग्नल एंड टेलीकॉम विभाग में कई स्तरों पर खामियां जिम्मेदार थीं. सिग्नल सर्किट डायग्राम में गड़बड़ी नहीं हुई होती तो 293 यात्रियों की जान नहीं जाती. भविष्य में इस वजह से दुर्घटना न हो, इसके लिए सीआरएस ने 14 बिंदुओं पर अपनी सिफारिश पेश की है.

     

     

     

    जांच रिपोर्ट का निष्कर्ष

    दक्षिण पूर्व सर्किल कोलकाता के सीआरएस एएम चौधरी ने जांच रिपोर्ट में कहा है कि सिग्नल सर्किट के डायग्राम में हुई गलतियों के कारण क्रॉसिंग गेट संख्या-94 के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस को गलत सिग्नल मिल गया. अप मेन लाइन को अप लूप लाइन क्रॉस ओवर 17 ए/बी से जोडऩे वाला क्रॉस ओवर लूप लाइन पर सेट किया गया था. गलत सिग्नल के कारण कोरोमंडल एक्सप्रेस अप लूप लाइन पर चली गई. वहां खड़ी मालगाड़ी के पीछे वाले वैगन से टकरा गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतेलंगाना को पीएम ने दी 6100 करोड़ की सौगात, बोले- अब देश का तेजी से हो रहा विकास
    Next Article गुजरात में में यूनिफॉर्म सिविल कोड का विरोध, आप नेता भी समर्थन में उतरे

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.