Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बालाजी-वरेला की जोड़ी ऑस्ट्रेलियाई ओपन से बाहर
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    बालाजी-वरेला की जोड़ी ऑस्ट्रेलियाई ओपन से बाहर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बालाजी-वरेला की जोड़ी ऑस्ट्रेलियाई ओपन से बाहर

    मेलबर्न:  भारत के एन श्रीराम बालाजी और मैक्सिको के उनके जोड़ीदार मिगुएल एंजेल रेयेस-वरेला शनिवार को यहां नूनो बोर्गेस और फ्रांसिस्को कैब्राल की पुर्तगाली जोड़ी से दूसरे दौर में हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल से बाहर हो गए।

     

     

    मेलबर्न पार्क में दो घंटे और नौ मिनट तक चले करीबी मुकाबले में बालाजी और वरेला की जोड़ी को 6-7 (7), 6-4, 3-6 से हार का सामना करना पड़ा।

    पहला सेट काफी रोमांचक रहा जो 56 मिनट तक चला। इस सेट में कोई भी जोड़ी सर्विस नहीं तोड़ पाई और मामला टाईब्रेकर में चला गया, जहां बोर्जेस और कैब्राल ने दबाव में संयम बनाए रखते हुए जीत हासिल की।

     

     

    बालाजी और वरेला की जोड़ी ने दूसरे सेट में दमदार शुरुआत की और फिर और अपनी लय बरकरार रखते हुए इस सेट को अपने नाम करके मैच को बराबरी पर ला दिया।

    तीसरे और निर्णायक सेट में बोर्गेस और कैब्राल ने चौथे गेम में अपने प्रतिद्वंद्वियों की सर्विस तोड़कर 3-1 की बढ़त बना ली। पुर्तगाल की जोड़ी ने नौवें गेम में ब्रेक पॉइंट हासिल करके मैच अपने नाम किया।

     

     

    भारत की निगाहें अब मिश्रित युगल में रोहन बोपन्ना पर टिकी हैं।

    बोपन्ना और चीन की उनकी जोड़ीदार झांग शुआई ने क्रिस्टीना म्लादेनोविच और इवान डोडिग को 6-4, 6-4 से हराकर मिश्रित युगल के अगले दौर में प्रवेश किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइलाज कराने आई चतरा की महिला से सैप के जवान ने किया दुष्कर्म आरोपी जवान को गिरफ्तार
    Next Article अगरतला हवाई अड्डे का उन्नयन, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद दिया

    Related Posts

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, ‘झाल मुड़ी’ बांटकर साझा की खुशियां

    टिनप्लेट कंपनी गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन, बकाया भुगतान और पुनर्नियुक्ति की मांग

    बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में नवविवाहित दंपत्ति से 30 लाख के गहनों की चोरी

    जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: मारुति और ट्रक भिड़े, 5 घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.