Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अगरतला हवाई अड्डे का उन्नयन, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद दिया
    Headlines राष्ट्रीय

    अगरतला हवाई अड्डे का उन्नयन, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद दिया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अगरतला हवाई अड्डे का उन्नयन, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद दिया

    अगरतला: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने महाराजा बीर बिक्रम (एमबीबी) हवाई अड्डे का यात्री आवागमन एवं बुनियादी ढांचे के विकास के आधार पर उच्च श्रेणी में उन्नयन किया है। यह जानकारी एक आधिकारिक परिपत्र में दी गई है।

     

    त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने अगरतला हवाई अड्डे के उन्नयन और राज्य के विकास में केंद्र के सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया।

    परिपत्र में कहा गया है, ‘‘अगरतला, भोपाल, मदुरै, सूरत, उदयपुर और विजयवाड़ा हवाई अड्डों की श्रेणी को ग्रेड-तीन से ग्रेड दो में उन्नयन करने का निर्णय किया गया है।’’

    एमबीबी हवाई अड्डा, गुवाहाटी हवाई अड्डे के बाद पूर्वोत्तर क्षेत्र का दूसरा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है, जो प्रतिदिन 14 उड़ानों और 4,000 यात्रियों का प्रबंधन करता है।

     

     

    साहा ने कहा, ‘‘यह बहुत गर्व की बात है कि एमबीबी हवाईअड्डा, अगरतला को यात्री आवागमन और बुनियादी ढांचे के विकास के आधार पर ग्रेड तीन से ग्रेड दो में उन्नयन किया गया है। त्रिपुरा के सर्वांगीण विकास में निरंतर समर्थन के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त करता हूं।’’

    एक अधिकारी ने कहा कि उन्नयन के साथ ही, एमबीबी हवाई अड्डे को गुवाहाटी के लोकप्रिय बोरदोलोई हवाई अड्डे के समान सुविधाएं मिलेंगी।

    उन्होंने बताया कि इस उन्नयन से हवाई अड्डे के निदेशक को किसी भी परियोजना या विकास कार्य को शुरू करने के लिए अधिक आर्थिक शक्ति भी मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबालाजी-वरेला की जोड़ी ऑस्ट्रेलियाई ओपन से बाहर
    Next Article दिल्ली के कुछ हिस्सों में घना कोहरा, 47 रेलगाड़ियों के परिचालन में देरी

    Related Posts

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, ‘झाल मुड़ी’ बांटकर साझा की खुशियां

    टिनप्लेट कंपनी गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन, बकाया भुगतान और पुनर्नियुक्ति की मांग

    बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में नवविवाहित दंपत्ति से 30 लाख के गहनों की चोरी

    जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: मारुति और ट्रक भिड़े, 5 घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.