Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती का बयान निम्न दर्जे का
    Breaking News Headlines झारखंड संपादकीय

    बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती का बयान निम्न दर्जे का

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद नजरिया: विधायक जी ! पत्रकारों के बारे में बोलने से पहले अपने गिरेबान में भी झांक लेते, बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती का बयान निम्न दर्जे का है….। बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने पत्रकारों के संबंध में जो बयान दिया है, वह बेहद निंदनीय तो है ही, बल्कि विधायक महोदय पर ही उल्टा सवाल उठाता है कि विधायक को इस तरह का बयान देने से पहले क्या खुद अपने गिरेबान में नहीं झांक लेना चाहिए था ? ये तो वही बात हो गई कि उल्टा चोर कोतवाल को डांटे। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर इस तरह सवाल उठाना बहुत ही चिंताजनक है। वह भी ऐसी नेतागिरी सवाल उठाती है, जो सर से लेकर पैर तक भ्रष्टाचार में डूबी रहती है। देश के अंदर अभी इस तरह का पैटर्न सा चल निकला है, हर तरफ पत्रकारों को टारगेट किया जा रहा है। क्या यह अभिव्यक्ति की आजादी को दबाने की कोशिश नहीं है ? क्या पत्रकारों को टारगेट करने से पहले यह नहीं सोचा जाना चाहिए कि ये वही पत्रकार होते हैं, जो आपके कार्यों की सही जानकारी जनता तक पहुंचाते हैं। जब आपको भी अपनी बात लोगों तक पहुंचानी होती है तो आप पत्रकारों का ही सहारा लेते हैं। मीडिया निष्पक्ष होता है। अगर, काम सही हो रहा है तो उसके पक्ष लिखा जाता है। अगर, काम सही नहीं हो रहा है तो उसके खिलाफ लिखते हैं और पत्रकारिता का यही धर्म भी है। पर नेता नगरी ये सोचती है कि पत्रकार इन्हीं के पक्ष में लिखते रहें। पक्ष में लिखे तो सब ठीक, लेकिन विपक्ष में लिख दिया तो इन्हें ये बात चुभने लगती है और पूरी पत्रकार बिरादरी चुभने लगती है। यह बात किसी भी स्थिति में जायज नहीं कही जा सकती। अगर, पक्ष में लिखी बात नेताओं को अच्छी लगती है तो विपक्ष में लिखी बात भी अच्छी लगनी चाहिए, क्योंकि इससे बेहतर काम करने की प्रेरणा मिलेगी। बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती के बयान से पत्रकारों का गुस्सा होना जायज है, इसीलिए पत्रकारों को भी आगे आकर इसका विरोध करना ही चाहिए। ये सवाल पूछना ही होगा कि विधायक ने बिना किसी प्रमाण के पत्रकारों पर अधिकारियों की चाटुकारिता का आरोप कैसे लगा दिया ? हालांकि पत्रकारों ने इस मामले में मुख्यमंत्री से शिकायत करने की योजना बनाई है। कुल मिलाकर, बिना प्रमाण के आरोप लगाना किसी भी स्थिति में सही नहीं है, इसीलिए विधायक को समय रहते माफी मांग लेनी चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगाँधी जी ने अहिंसा को अपना हथियार बनाते हुए तथा नमक को बारूद बनाते हुए अँग्रेजी हुकुमत के खिलाफ अपना मोर्चा खोला: प्रोफ़ेसर अनिल
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवाकाल के 25 साल पूरे होने पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया

    October 7, 2026

    अर्जेंटीना ने राष्ट्रीय टीम के अंतिम मैच में मेस्सी को विदाई दी, एक युग का अंत

    October 7, 2026

    रूस के काला सागर तट के पास लाइबेरिया के झंडे वाले तेल टैंकर पर हमला, 23 भारतीय बचाए गए

    October 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवाकाल के 25 साल पूरे होने पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया

    अर्जेंटीना ने राष्ट्रीय टीम के अंतिम मैच में मेस्सी को विदाई दी, एक युग का अंत

    रूस के काला सागर तट के पास लाइबेरिया के झंडे वाले तेल टैंकर पर हमला, 23 भारतीय बचाए गए

    यूपी में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार कार, ट्रक में घुसी, 3 टेनिस खिलाडिय़ों की मौत, 3 गंभीर घायल

    वृंदावन में दुखद हादसा : संस्कृत गुरुकुल में पानी की टंकी साफ करने उतरे 4 छात्रों की जहरीली गैस से मौत; एक गंभीर

    न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया की टी20 टीम का बीसीसीआई ने किया ऐलान, भुवनेश्वर कुमार की वापसी

    आरबीआई का बड़ा सख्त फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया, ब्याज दरें बढ़ीं, अब महंगी होगी ईएमआई

    Guide de Démo des Machines à Sous de Rivo Casino

    A Quieter Kind of Spectacle: Why Casino Screens Need Rhythm Before Scale

    Pourquoi Spinboss indique “Compte non trouvé” alors que vous savez qu’il existe

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.