Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुप्रीम कोर्ट और राज्य सरकार के आदेशानुसार सावन माह के पूर्णिमा (पांचवीं सोमवारी) के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ के दर्शन हेतु खोला गया पट
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से झारखंड धर्म बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    सुप्रीम कोर्ट और राज्य सरकार के आदेशानुसार सावन माह के पूर्णिमा (पांचवीं सोमवारी) के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ के दर्शन हेतु खोला गया पट

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 3, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सुप्रीम कोर्ट और राज्य सरकार के आदेशानुसार सावन माह के पूर्णिमा (पांचवीं सोमवारी) के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ के दर्शन हेतु खोला गया पट
    ■ भादों मेला को लेकर राज्य सरकार के निर्देशानुसार खोला जाएगा मंदिर का पट: उपायुक्त

    सुप्रीम कोर्ट व राज्य सरकार के आदेशानुसार आज दिनांक-03.08.2020 को सावन माह के पांचवे सोमवारी एवं पूर्णिमा तिथि के अवसर पर संथाल परगना, पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री नरेन्द्र कुमार सिंह, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री कमलेश्वर प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडे एवं बाबा मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी श्री विशाल सागर की उपस्थिति में बाबा बैद्यनाथ मंदिर का पट स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए लिए खोला गया। इस हेतु संथाल परगना, पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री नरेन्द्र कुमार सिंह, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री कमलेश्वर प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडे, बाबा मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी श्री विशाल सागर के द्वारा तड़के सुबह से हीं बाबा मंदिर पहुँचकर सुरक्षा व्यवस्था व विधि-व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
    प्रातः 4.15 बजे बाबा मंदिर का पट खोले जाने के पश्चात सीमित संख्या में तीर्थपुरोहितों के साथ सुबह 4.30 से 5.15 तक सरदार पंडा श्री गुलाबनंद ओझा द्वारा चयनित श्री छोटे लाल पंडा के द्वारा विधिवत बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद सीमित संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए पूर्वाहन 6.30 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक मंदिर का पट बाबा के दर्शन हेतु खोला गया था। इस दौरान दंडाधिकारियों व सुरक्षाकर्मियों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी सभी मानकों के साथ-साथ सामाजिक दूरी का अनुपालन कराते श्रद्धालुओं को बाबा बैद्यनाथ का दर्शन कराया गया। वही स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से कोई भी तीर्थपुरोहित मंदिर के गर्भ गृह में उपस्थित नही थे। मंदिर में दर्शन हेतु आए श्रद्धालुओं की विवरणी के अनुसार 301 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का दर्शन आज किया।
    ज्ञातव्य है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से मंदिर के आसपास के क्षेत्रों के अलावा मंदिर प्रांगण में दंडाधिकारी, पुलिस बल के जवान एवं मंदिर कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। इसके अलावे मंदिर प्रांगण में प्रवेश के दौरान सामाजिक दूरी का अनुपालन कराते हुए श्रद्धालुओं को थर्मल स्कैनर से स्कैन करने के पश्चात मास्क का उपयोग करवाते हुए एवं सेनेटाइजड करते हुए फुटओवर ब्रिज के माध्यम से बाबा मंदिर में प्रवेश कराया गया।
    इस दौरान उपायुक्त श्री कमलेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन करते हुए मंदिर प्रांगण व इसके आसपास के क्षेत्रों में प्रतिनियुक्त अधिकारियों व पुलिस बल के जवानों को निदेशित किया गया कि मंदिर का पट बंद रहने के बाद आप सभी की जिम्मेवारी व जवाबदेही और भी ज्यादा बढ़ गयी है। बाहर से आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं को मेला आयोजन न होने व मंदिर बंद होने की स्थिति से अवगत कराते हुए ससम्मान उन्हें उनके गंतव्य स्थान की ओर रवाना करें। साथ हीं पूरी सतर्कता और सावधानी के साथ अपने-अपने प्रतिनियुक्त स्थलों पर पूर्ण रूप से एक्टिव रहें।
    ■ कल से पूर्व की तरह बाबा मंदिर में लागू रहेंगे नियम, आम श्रद्धालु कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ का ऑनलाइन दर्शन…..
    इसके अलावे *बाबा मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी श्री विशाल सागर* द्वारा जानकारी दी गई कि राज्य में लागू लॉकडाउन और कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कल से पूर्व की तरह बाबा मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा। भादो माह में मंदिर खोलने को लेकर राज्य सरकार के निर्देशानुसार आगे की व्यवस्था शुरू की जाएगी। साथ ही बाबा मंदिर में परम्परागत प्रातः एवं संध्या कालीन पूजा के दौरान सिर्फ तीर्थ पुरोहित हीं सीमित संख्या में पूजा में सम्मिलित होंगें एवं सोशल डिस्टेंसिंग व स्वास्थ्य संबंधी अन्य मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करेंगें। झारखण्ड उच्च न्यायालय एवं राज्य सरकार के निदेशानुसार किसी भी स्थिति में उपरोक्त पूजा में महिलाओं, बच्चों सहित किसी भी बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश मंदिर के अंदर वर्जित रहेगा। प्रातः एवं संध्या कालीन पूजा में सिर्फ पूजा-पाठ करने वाले तीर्थपुरोहित हीं सीमित संख्या में सम्मिलित होंगे एवं इसके अलावे किसी भी अन्य व्यक्ति का मंदिर परिसर में प्रवेश निषिद्ध रहेगा।
    इस मौके पर उपरोक्त के अलावे* प्रशिक्षु आई.ए.एस श्री संदीप मीणा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री विकास चंद्र श्रीवास्तव, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरोना संक्रमण से सोमवार दोपहर तक टीएमएच में 5 की मौत देर रात तक आंकड़ा के बढ़ने की संभावना
    Next Article मनुष्य के जीवन की सार्थकता साधना ,सेवा और त्याग पर निर्भर करती है

    Related Posts

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    November 5, 2026

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    November 5, 2026

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    November 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    1Win Casino im Überblick: 5.500 Spiele und 500 Prozent Willkommensbonus

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    पेंशनर समाज के सचिव पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    बखरी में गूंजा युवाओं का हुंकार : “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ”

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर पूर्वी का उद्घाटन

    विश्व में एकाकी अध्यात्म देश भारत है, जहां पर परिक्रमा के पग पग पर अश्वमेध यज्ञ — स्वामी चिदात्मन जी।

    संत जूड्स विद्यालय में दीपावली एवं छठ पूजा का भव्य सांस्कृतिक आयोजन

    सामूहिक खरीद-बिक्री से किसानों की बढ़ेगी ताकत, उपज का मिलेगा बेहतर मूल्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.