आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के यूनिवर्सल पेंट कंपनी में धूमधाम के साथ पूजे गए बाबा विश्वकर्मा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
अमन ओझा
सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में यूनिवर्सल पेंट नामक कंपनी परिसर में बड़े ही धूमधाम के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई। विश्वकर्मा पूजा के दिन सभी कर्मचारियों के लिए त्यौहार का दिन होता है। सभी औद्योगिक इकाइयों में कर्मचारी, मालिक और मजदूर एक साथ यह त्यौहार को मनाते हैं।
कारखाना में ही भोजन का उत्तम प्रबंध और गाना बजाना की व्यवस्था की जाती है। मजदूर वर्ग के लोग अपने-अपने घर के लिए भी खाना ले जाते हैं। कर्मचारियों के बीच मिठाई का वितरण किया जाता है। वहीं यूनिवर्सल पेंट कंपनी के मालिक अखिलेश ओझा ने प्रतिष्ठान में पूजा अर्चना करने के बाद सभी मजदूर, मजदूर के परिवार, कंपनी के तमाम छोटे से बड़े स्टाफ को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि बाबा विश्वकर्मा कर्मों के देवता हैं, बाबा विश्वकर्मा ने आदिकाल में कई राज्य जैसे हस्तिनापुर, स्वर्गलोक, लंका और इंद्रपुरी आदि का निर्माण किया था। यही कारण है कि इन्हें निर्माण का देवता भी कहा जाता है। 1972 में आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण की स्थापना बिहार सरकार की ओर से की गई थी
उसे समय यहां सिर्फ 50 उद्योग थे। बिहार सरकार ने इंडस्ट्रीज को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एआईएडीए का गठन किया था। वर्तमान में इसकी संख्या बढ़कर 1500 के करीब हो गई है जिनमें 1 लाख से अधिक मजदूर काम करते हैं।