Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संविदा पर कार्यरत बीएड-एमएड प्राध्यापक होंगे नियमित : मंत्री
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    संविदा पर कार्यरत बीएड-एमएड प्राध्यापक होंगे नियमित : मंत्री

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    संविदा पर कार्यरत बीएड-एमएड प्राध्यापक होंगे नियमित : मंत्री

    जमशेदपुर। राज्य के 22 अंगीभूत महाविद्यालयों में संचालित बीएड पाठ्यक्रम और तीन सरकारी विश्वविद्यालय में संचालित एमएड पाठ्यक्रम में संविदा पर कार्यरत प्राध्यापको को सेवा शर्त बनाकर नियमित किया जायेगा साथ ही वेतन में भी एकरूपता लाई जाएगी। आज झारखण्ड राज्य बीएड-एमएड प्राध्यापक संघ की मांगों को जमशेदपुर स्थित अपने आवास पर सुनने के बाद माननीय उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री ने आश्वासन देते हुए उक्त बातें कही।

     

    मंत्री रामदास सोरेन जी ने बीएड-एमएड संघ के मांगो और समस्यायों को गंभीरता से सुना और कहा की 19 वर्षो से संविदा पर कार्यरत बीएड और एमएड के प्राध्यापकों की सभी मांगे जायज है। प्रदेश में टीचर ट्रेनिग कोर्स की आधारभूत संरचना को विकसित करने, नियमित रूप से संचालित करने और स्कूली शिक्षा को मेधावी स्थानीय शिक्षक उपलब्ध करवाने में आप सभी का महत्वपूर्ण योगदान है। यह सरकार आप सभी की है और इन समस्याओं के निराकरण के लिए शीघ्र ही सरकार निर्णय लेकर अंगीभूत महाविद्यालय और सरकारी विश्वविद्यालय में शिक्षा विभाग की स्थापना करेगी और संविदा पर कार्यरत सभी प्राध्यापक 65 वर्ष की सेवा के लिए स्थायी किए जायेंगे।

     

     

    झारखण्ड राज्य बीएड-एमएड प्राध्यापक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ संजय भुइयां और उपाध्यक्ष डॉ. विशेश्वर यादव के नेतृत्व में मिलकर रामदास सोरेन जी को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री बनाए जाने की बधाई और शुभकामनाएं देने के साथ ही अंग वस्त्र, पुष्प गुच्छ और माला पहना कर स्वागत किया।

     

     

    कोल्हान क्षेत्र से कोल्हान विश्वविद्यालय के एमएड विभाग के डॉक्टर मनोज कुमार, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के बीएड एमएड विभाग के डॉ संजय, डॉ पल्लवी झा, डॉ कविता सिंह, डॉ अपर्णा कार, प्रो तेजा, डॉ अंजनी सिंह, प्रो अजय, द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर विमेन बीएड विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ विशेश्वर यादव, डॉ पूनम ठाकुर, डॉ श्वेता वागडे, डॉ जया शर्मा प्रो प्रीति सिंह प्रो प्रियंका भगत, महिला कॉलेज चाईबासा के बीएड पूर्व विभाग अध्यक्ष डॉ ओनिमा मानकी, बहरागोडा कॉलेज बीएड विभाग के डॉ डीके चौधरी एवं जमशेदपुर कॉपरेटिव कॉलेज बीएड विभाग के डॉ इरशाद खान एवं कुलम क्षेत्र के सैकड़ो प्राध्यापकों ने मंत्री के आश्वासन के बाद मंत्रीजी और सरकार के पक्ष में जोरदार तरीके से जयकारे भी लगाए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article“मोक्षभूमि का मेगा मेकओवर: मुख्यमंत्री ने किया गया के पितृपक्ष मेले का डिजिटल और इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड”
    Next Article 10 को बांग्ला भाषा और बांग्ला भाषियों के समस्याओं की उपेक्षा एवं अनदेखी के विरोध में उपायुक्त कार्यालय पर धरना प्रदर्शन

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.