आज़ाद समाज पार्टी के द्वारा विभिन्न समस्याओं को ले कर चलाया जागरूकता अभियान
जैसा कि आपको पता होगा आज़ाद समाज पार्टी भीम आर्मी ने मानगो पुल और ज़िले में बढ़ रही ट्राफिक समस्याओं को लेकर 18 और 30 दिसंबर को धरना दिया था जिसके बाद उस समय के जिले के उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री जी ने ट्विटर के माध्यम से 7 जनवरी को जमशेदपुर की जनता से सुझाव माँगा था, हमारी टीम ने भी उसमें सुझाव दिए थे, उनके जाने के बाद मानगो पुल में हो रही प्रतिदिन ट्राफिक की समस्या का समाधान पर काम रुक गया, मानगो पुल पर प्रतिदिन आमजन घंटों ट्राफिक में फंसे रहते हैं।
आमजन की परेशानियों को देखते हुए, अब हम मजबूर है कि हम जनता के बीच जाकर उस समस्या के हल को लेकर एक आंदोलन तैयार करें।
हम निम्नलिखित मुद्दों पर आमजन का ध्यान केंद्रित करेंगे:
1. मानगो पुल में प्रतिदिन हो रहे ट्राफिक की समस्या को लेकर।
2. शराब बंदी को लेकर
3. जातिगत प्रमाण पत्र बनाने में आ रही समस्याओं को लेकर।
4. सरकारी स्कूलों में सफ़ाई कर्मचारियों की भर्ती।
5. आपसी भाईचारा को बढ़ाने को को लेकर।
6. शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर।
7. रोज़गार की समस्या को लेकर।
हम इन मुद्दों पर जनता से संवाद कर उन्हें जागरूक करेंगे।
हम आपसे इस जागरूकता अभियान में सहयोग की उम्मीद करते हैं।

