अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज, विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर जावा महुआ किया गया नष्ट
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, खरीद-बिक्री और कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध रूप से तैयार किए जा रहे जावा महुआ को नष्ट किया।
पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध महुआ शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाना है। एसएसपी के निर्देश पर संबंधित थाना क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध मादक पदार्थों के निर्माण और कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

