राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया थाना अंतर्गत रामचंद्रपुर में शनिवार दोपहर एक पैसेंजर ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में ऑटो पर सवार कई महिलाएं एवं बच्चों को चोटें आई हैं.
घटना के बाद सड़क पर राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई. वहीं गम्हरिया से आ रहे ट्रैफिक इंस्पेक्टर द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. प्रत्यक्षदर्शियों एवं सवारियों का आरोप है कि ऑटो चालक वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था. इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ गया और ऑटो सड़क के डिवाइडर से टकराकर पलट गया.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ऑटो को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है.

