मानगो जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न योजनाओं को मिली स्वीकृति : मेयर सुधा गुप्ता राष्ट्र संवाद संवादाता मानगो नगर निगम क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सुचारू बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है। मेयर सुधा गुप्ता ने बताया कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन से हजारों नागरिकों को बेहतर एवं नियमित पेयजल आपूर्ति का लाभ मिलेगा। स्वीकृत योजनाओं में बागानशाही बावनगोड़ा चौक रोड संख्या-07 में वितरण पाइपलाइन का इंटरकनेक्शन, बीचा खान रोड से कुली रोड तक वितरण पाइपलाइन का इंटरकनेक्शन, समता नगर एवं ठाकुर…
Author: Sumi Bangabash
10 साल बाद भी नहीं मिला पानी, रामनगर लकड़िया बागानबस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी राष्ट्र संवाद संवादाता जमशेदपुर के बागबेड़ा से सटे रामनगर बस्ती के सैकड़ों परिवारों ने बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत अब तक शुद्ध पेयजल की सुविधा नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 2016 में पंचायत के तत्कालीन मुखिया द्वारा प्रत्येक घर से 450 रुपये लेकर पानी कनेक्शन के लिए रसीद दी गई थी, लेकिन 10 वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो इलाके में पाइपलाइन बिछाई गई और न ही किसी घर तक जलापूर्ति की व्यवस्था…
10 साल बाद भी नहीं मिला पानी, रामनगर लकड़िया बागानबस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी राष्ट्र संवाद संवादाता जमशेदपुर के बागबेड़ा से सटे रामनगर बस्ती के सैकड़ों परिवारों ने बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत अब तक शुद्ध पेयजल की सुविधा नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 2016 में पंचायत के तत्कालीन मुखिया द्वारा प्रत्येक घर से 450 रुपये लेकर पानी कनेक्शन के लिए रसीद दी गई थी, लेकिन 10 वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो इलाके में पाइपलाइन बिछाई गई और न ही किसी घर तक जलापूर्ति की व्यवस्था…
गंडा समाज ने अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन राष्ट्र संवाद संवादाता जमशेदपुर : गंडा समाज के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को झारखंड में गंडा जाति को अनुसूचित जाति (एससी) की सूची में शामिल करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तथा राज्यपाल के नाम पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के महिला और पुरुष सदस्य मौजूद रहे। गंडा समाज के नरेश कुमार टांडिया ने कहा कि समाज लंबे समय से गंडा जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा देने की मांग कर रहा है। उन्होंने बताया…
झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार राष्ट्र संवाद संवाददाता भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी के विजयी होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। श्री दिनेश कुमार ने कहा कि परिमल नाथवानी जी की विजय झारखंड के विकास, विश्वास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत है। उनका व्यापक अनुभव, दूरदर्शी नेतृत्व तथा राज्य के विकास के प्रति समर्पण झारखंड की आकांक्षाओं को राष्ट्रीय मंच पर नई मजबूती…
झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की हैट्रिक, बैजनाथ राम की जीत, कांग्रेस खेमे में मायूसी राष्ट्र संवाद संवादाता भाजपा समर्थित परिमल नाथवानी को 28 वोट, झामुमो के बैजनाथ राम को 31 मत मिले; कांग्रेस उम्मीदवार को केवल 20 वोटों से संतोष करना पड़ा। रांची, राष्ट्र संवाद:* झारखंड राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव में बड़ा उलटफेर हुआ है। भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी 28 मत हासिल कर तीसरी बार राज्यसभा पहुंच गए हैं। मतदान में कुल 3 वोट रद्द किए गए। *किसे कितने वोट मिले* चुनाव परिणाम के अनुसार, झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार को *31 वोट*,…
8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद राष्ट्र संवाद संवादाता 2018 में बिरसानगर में पीएम आवास बनाने के नाम पर 160 मकान तोड़े गए थे. 8 साल पुरानी इस तस्वीर को देखें. जिस पीएम आवास के फ्लैटों का चाबी शुक्रवार को लाभुकों को सौंपी जाएगी, उसकी बुनियाद में 160 मकानों को तोड़ने की कहानी भी चलती रहेगी. यह बात दीगर है कि 2019 में जमशेदपुर पूर्वी का विधायक बनने के बाद विधायक सरयू राय ने उन टूटे हुए मकानों को दोबारा बनवाया. (फाइल फोटो)
जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी, सहकर्मी गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। खड़िया बस्ती स्थित एक वॉशिंग सेंटर में 3 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मामला क्या है: बच्ची के पिता के साथ ही वॉशिंग सेंटर में काम करने वाले सहकर्मी रामरतन पासवान पर आरोप है। घटना वाले दिन बच्ची के पिता उसे साथ लेकर काम पर गए थे। इसी दौरान आरोपी रामरतन ने कमरे में अकेला पाकर बच्ची के साथ दरिंदगी की। पुलिस…
धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस। राष्ट्र संवाद संवादाता धनबाद के चनचनी कॉलोनी स्थित एक बंगले में तैनात प्राइवेट गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 46 वर्षीय अनिल सिंह के रूप में हुई है, जो व्यवसायी जितेंद्र अग्रवाल के यशोबन बंगले में गार्ड के तौर पर कार्यरत था। घटना के बाद परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर बंगले के अंदर ही धरना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर धनबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।बताया जा…
रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। राष्ट्र संवाद संवादाता इस मामले में गिरफ्तार एक आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, पेट्रोल बम हमले के आरोप में गिरफ्तार आरोपी कोतवाली थाना की हाजत से फरार हो गया था। आरोपी के भागने की सूचना मिलते ही पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। छापेमारी के दौरान पुलिस और आरोपी के बीच आमना-सामना हुआ। पुलिस का दावा…
